राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

नवदुर्गा उत्सव पर डॉल सहित 20 बिटिया ब्रांड एम्बेसडर

ग्वालियर। स्वास्थ्य विभाग ने नव दुर्गा उत्सव पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत अंतर्राष्ट्रीय कथक परफॉर्मर डॉल सहित 20 बेटियों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी अधिकारी पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट ग्वालियर डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में बेटी -बेटा में अन्तर एवं भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से ग्वालियर जिले में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत ब्रांड एंबेसडर बेटियों का चयन, चयन समिति द्वारा किया गया और उनकी सूची नवदुर्गा महोत्सव में जारी की गई है।
ये बेटियां अब ग्वालियर जिले में बेटी -बेटा में अन्तर एवं भेदभाव को समाप्त करने स्कूल,कालेजों के साथ आमजन के बीच जाकर लोगों को जागरूक करेंगी ताकि बेटा-बेटी में समाज से भेदभाव को समाप्त किया जा सके।सूची के पूर्व पीसीपीएनडीटी एक्ट जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई।बैठक में समिति ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, बैठक में डॉक्टर ज्योति बिंदल (वीडियो कालिंग के माध्यम से जुड़ीं ), डॉ.बिन्दु सिंघल ( आमंत्रित सदस्य )डॉ.अमित सक्सेना सभापति पीसीपीएनडीटी एक्ट जिला सलाहकार समिति, नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी एक्ट डॉ.प्रबल प्रताप सिंह तथा अन्य समिति सदस्य ,डॉ मनोज सेमिल, डॉ.श्रीमती वंदना शर्मा, डॉ. सिंह के अलावा जिला जिला मीडिया अधिकारी आई.पी. निवारिया व शाखा प्रभारी सत्यवृत शर्मा उपस्थित थे ।
ब्रांड एंबेसडर बेटियों का चयन हुआ उनके नाम
1- डॉल जयेश कुमार, 2 – मुक्तेश्वरी / सुरेन्द्र पाल, 3- करिष्नी सिंह / कृति सिंह, 4 आकृति परमार / रामप्रकाश परमार, 5- भावनी वरूआ /हर्ष वरूआ, 6- भव्या वरूआ /हर्ष वरूआ, 7 -वैष्णवी शर्मा/ नरेन्द्र शर्मा, 8 प्राची भगत -मुरार, 9 – आरून्या सोनी/ अभिनाश, 10- वैष्णवी पाराशर / मुरारी लाल पाराशर, 11- अंशिका मेहता /पूनम मेहता, 12- वंशिका मेहता /पूनम मेहता, 13- मेहरा सिरोठिया / अभिषेक सिरोठिया, 14 -लावन्या गोयल / संजय गोयल, 15- ल़क्ष्यता शर्मा /राहुल शर्मा, 16- दिव्या यादव /रवी यादव, 17- अभिनिष्टा मिश्रा /अभिषेक मिश्रा, 18- आकृति भदोरिया/ ब्रिजेश सिंह भदोरिया, 19- कल्पना पाल /राजू पाल, 20-आकृति जैन / अनिल कुमार।

Newsराजनीतिराज्य

VISM काॅलेज में शरदीय नवरात्री महोत्सव का हुआ समापन

ग्वालियर. VISM काॅलेज में शरदीय नवरात्री महोत्सव का समापन हुआ। इन 09 दिनो के पर्व के मौके पर परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिदिन माता रानी की आरती, आकर्षित रंगोली व पण्डाल की साज-सज्जा की जाती रही। नवरात्री महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताऐं छात्र-छात्राओं के द्वारा आयोजित की गई, जिसमें सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मटकी फोड़, रस्सा खेच प्रतियोगिता, थीम बेस्ड गरबा एवं अन्य प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई थी।
आज महानवमी के दिन विधि-विधान से हवन सम्पन्न किया गया उसके पश्चात् भण्डारा हुआ जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व VISM हाॅस्पिटल के स्टाॅफ व अटेंडरो ने प्रसादी ली। इस मौके पर डाॅ. राठौर ने कहा कि नवरात्री के इस पर्व के दौरान छात्र-छात्राओं की जो प्रतिदिन की दिनचर्या में बदलाव आया है वह आगे भी अपने जीवन में निरन्तर चालू रखें जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन व भक्ति के भाव बने रहें। इससे व्यक्ति को आत्म नियत्रंण मिलता है और वह कठिन कामो को करने में सक्षम रहता है। वही भक्ति के भाव से आपके अन्दर सकारात्मक विचार पैदा होंगे जो आपको सफल बनाने में सहायक होंगे। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, समाजसेवी मुकेश भदौरिया, समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण, VISM  हाॅस्पिटल अधीक्षक सहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Newsराजनीति

शराबियों से परेशान भाजपा महिला पार्षद ने दी चेतावनी अगर 7 दिनों में यहां नहीं रूकी शराबखोरी तो एसपी ऑफिस पर धरना दूंगी

ग्वालियर. शहर में खुलेआम शराबखोरी से परेशान भाजपा की महिला पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है। वार्ड 58 की महिला पार्षद अपर्णा पाटिल ने खुलेआम हो रही नशाखोरी से परेशान होकर खुले में शराब पीने वालों के वीडियो वायरल किये हैं। महिला पार्षद ने एजी ऑफिस के पास हरिशंकरपुरम रोड होते हुए संभागायुक्त कार्यालय की ओर जा रही रोड पर खुलेआम शराब पीने के खिलाफ मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
7 दिन में नहीं रूकी शराबखोरी तो धरने पर बैठूंगी
म्हिला पार्षद अर्पणा पाटिल का आरोप है कि संभागायुक्त कार्यालय की तरफ जा रही रोड पर लोग खुलेआम सड़क के किनारे बैठकर प्रतिदिन शराब पीते हैं। यहां से गुजरने वाली छात्रायें और महिलायें इससे परेशान होती हैं। जिस रोड किनारे शराबी नशाखोरी करते हैं। वहीं पास में संगीत विश्वविद्यालय भी है। उनका कहना है कि इसकी शिकायत उन्होंने संभागायुक्त मनोज खत्री से लेकर ग्वालियर एसपी तक कई बार कर दी है। लेकिन इसके बावजूद शराबियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। अब अगर 7 दिनों के अन्दर कार्यवाही नहीं हुई तो वह एसपी कार्यालय के बाहर धरना देंगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

कार पटलने से तीन दोस्तों की मौत, सिथौली स्थित डिवाइडर कार टकराने हुए 3 टुकड़े

डिवाइडर से टकरा कर कार के तीन टुकड़े हो गए।

ग्वालियर. शीतला माता मंदिर से दर्शनकर लौट रहे 5 दोस्त सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार के 3 टुकड़े हो गये। कार में सवार 5 में से 3 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दो घायलों का उपचार जारी है। कार चला रहे युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है। शुक्रवार की सुबह शहर के झांसी रोड थाना स्थित ग्वालियर-झांसी हाइवे पर सिथौली में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टक्रा कर पलट गयी। कार के 3 टुकड़े हो गये। कार चला रहे संजय धाकड़ 24, विवेक जोशी 27, और ऋितिक मांझी 22, की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। 2 युवक अंकित व मोहिल घायल है।
शहर के विनयनगर, चंदननगर, नदीपार टाल और थाटीपुर में रहने वाले 5 दोस्त संजय धाकड़ की कार में सवार होकर देर रात शीतला माता के दर्शन करने सातऊ की पहाडि़या पर गये थे। वापिसी में संजय कार चला रहा था। शहर के बिलकुल पास में ही सिथौली इलाके में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर लहराते हुए डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी।
लंबी उम्र की कामना कर लौट रहे थे मौत ने आ घेरा
घायल अंकित ने बताया कि रात को अचानक संजय ने कहा कि चलो शीतला माता मंदिर चलते हैं। उसने एक बार ही कहा और सारे दोस्त तैयार हो गए। पहले पैदल जाने का विचार था, लेकिन संजय अपनी बलेनो कार ले आया। माता के दर्शन किए और लंबी उम्र की कामना की, लेकिन यह नहीं पता था कि रास्ते में मौत इंतजार कर रही है।
पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करते थे मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले ऋतिक के पिता महेश मांझी थाटीपुर में नाश्ते का ठेला लगाते हैं। ऋतिक बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है। सुबह पिता के साथ ठेले पर काम करने के बाद दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक टोपी बाजार में एक सैंडविच शॉप पर जॉब कर रहा था। विवेक भी एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कर्मचारी था, जबकि मृतक संजय धाकड़ टैक्सी चालक है। मूल रूप से वह श्योपुर का रहने वाला है, लेकिन अभी यहां विनय नगर में रह रहा है।

 

Newsराजनीतिराष्ट्रीय

प्रतिमा और माला साथ लाये अखिलेश और बीच सड़क पर किया माल्यार्पण, लखनऊ में बीच सड़क पर सपा का हंगामा

लखनऊ. जयप्रकाश नारायण की जयंती पर एक बार फिर से लखनऊ में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। अखिलेश यादव जेपी सेंटर में श्रद्धांजलि के लिये अड़े हुए थे। सरकार उनके कैम्पस में जाने पर रोक लगाते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया और इसके बाद अखिलेश यादव घर से बाहर निकले। उनसे पहले कार्यकर्त्ता जेपी की प्रतिमा लेकर यहां पहुंचे । अखिलेश ने बीच सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया और इसके बा द अखिलेश यादव ने वहां उपस्थित सपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया और कहा कि जेपी की जयंती तो हम मनाकर रहेंगे। आप कब तक रोकेंगे।
जेपीएनआईसी में कुछ न कुछ छिपा हुआ यह इसे बेचना चाहते है-अखिलेश यादव
जेपीएनआईसी के रखरखाव और निर्माण पूरा करना तथा जनता को खोलने की तैयारी सरकार की थी। 70 करोड़ से अधिक भुगतान किसी प्रिय ठेकेदार को दे दिया। लेकिन उसके बावजूद अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसका मतलब जेपीएनआईसी में कुछ न कुछ छिपा हुआ है। यह लोग इसे बेचना चाहते है। अगर इन्होंने जेपीएनआईसीनहीं जाने का इंतजाम किया है तो हमने भी सड़क पर जेपी जी की जयंती मनाने का इंतजाम किया है। जेपीएनआईसी की जांच रिपोर्ट कभी बाहर नहीं आयेगी क्योंकि इसमें इनके लोग शामिल है।
इसके बाद अखिलेश यादव ने वहां उपस्थित सपा कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया और कहा कि यह विनाशकारी सरकार है जो लोग जेपीएनआईसी को बेचना चाहते हैं। हम हर साल जेपी जयंती मनायेंगे। यह सरकार गूंगी बहरी सरकार है। यह सरकार समाजवादियों को जेपी जयंती नहीं मनाने दे रही है। आज रामनवमी है और यह लोग हमंें त्योहार नहीं मनाने दे रहे हैं।

Newsराजनीतिराज्य

पीतांबरा पीठ पर महानवमी के हवान में 7 हजार से अधिक श्रद्धालु देगें पूर्णाहुति, कन्यापूजन के बाद होगा भोज

दतिया. आज शारदीय नवरात्रि का समापन होगा। पीताम्बरा पीठ पर 7 हजार से ज्यादा श्रद्धालु माई के नाम की आहुतियां देकर 9 दिन से कर रहे साधना, जप और अनुष्ठान का आज समापन करेंगे। इस पूर्णाहुति में हर वर्ष की तरह आम श्रद्धालु भी शामिल हो रहे है। पीताम्बरा पीठ पर सुबह 7 बजे से परिसर में बनी दोनों यज्ञ शालाओं में सामूहिक हवन शुरू हो गया है। हवन का क्रम दोपहर तक चलेगा। इस बीच पीठ पर साधना कर रहे भक्तों के साथ स्थानीय व बाहरी भक्त बड़ी संख्या में सामूहिक हवन में शामिल हो रहे है। पीठ प्रबंधन ने 7 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के हवन की व्यवस्था की है। हवन में पूर्णाहुति के बाद कन्या पूजन व भोज होगा।
आपको बता दें कि पीताम्बरा पीठ पर नवरात्रि की नवमी पर साधनारत साधकों का जप अनुष्ठान के पूरा होने पर हवन का आयोजन होता है। भक्त, साधक नवरात्रि में अपनी मनोकामना और मंत्र सिद्धि के लिये 9 दिन तके साधना करते हैं। जिसका नवमी के दिन मंदिर में बनी यज्ञशाला में पूर्णाहुति की जाती है। मंदिर के पुजारी इस हवन में संपन्न करते है।
बड़ी माता मंदिर पर अर्पित होंगे जवारे
जवारे बो कर माई की आराधना करने वाले भक्त विजयकाली (बड़ी माता) मंदिर पर मां को जवारे अर्पित कर अपनी साधना को पूर्ण करेंगे। वहीं इन जवारों के साथ शाम के समय अपनी जीव और गाल में आरपार ठोस लोहे की सांग छेदे हुए भक्त माई के दरबार तक पहुंचेगे। शहर में जगह जगह से देवी पंडालों में हवन पूजन के बाद कन्या भोज व भंडारों के साथ मां की विदाई की जाएगी। वहीं जिले के विभिन्न देवी मंदिरों पर भी सुबह से ही हवन पूजन, कन्या भोज के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं।
शत्रु विनाशक की अधिष्ठात्री देवी है मां
पीतांबरा माता शत्रुओं का विनाश करने के लिए या फिर किसी कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए पीतांबरा पीठ पर तंत्र विद्या के माध्यम से अनुष्ठान किए जाते हैं। पूरे देश में असम में कामाख्या, मप्र में उज्जैन के समीप आगर में बगलामुखी और दतिया में मां पीतांबरा का सिद्ध स्थल है। यहीं पर यह क्रियाएं की जाती है, जिससे कि, शत्रु का विनाश हो जाता है। देश विदेश से दतिया पीतांबरा पीठ पर लोग अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और मां पीतांबरा के आशीर्वाद से उनके कार्य सफल होते हैं। यहां आने वालों में देश के कई जाने-माने लोग भी शामिल हैं।

 

Newsराजनीतिराज्य

मोटल तानसेन के सामने बस और फॉर्च्यूनर के बीच हुई टक्कर में कार उड़े परखच्चे, एयरबैलून खुलने से बची 2 लोगों की जान, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

ग्वालियर. रात का अंधेरा गहराते ही सड़क पर वाहनों की स्पीड कहर बरपाने लगती है। ऐसी ही तेज स्पीड बस और कार के बीच बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी ।सड़क दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बस भी क्षतिग्रस्त हो गयी। कार के परखच्चे उड़ गये । सड़क दुर्घटना में कार में सवार में 2 युवक भी घायल हो गये। गनीमत रही कि कार के दोनों एयर बैलून खुलने से युवक की जान बच गयी और गंभीर हालत में वहां से निकल रहे लोगों ने घायल युवकों को बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भिजवाया। घटना का पता चलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार व बस को निगरानी में लेकर थाने पहुंचा दिया है।
क्या है घटनाक्रम
तेज रफ्तार आ रही तिरुपति ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP07 P 1007 व सामने से आ रही फॉरच्यूनर कार क्रमांक MP04 CQ 1992 जब पड़ाव थाना क्षेत्र के तानसेन मोटल के सामने पहुंची तो दोनों वाहन एक दूसरे से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस से टकराने के बाद फॉरच्यूनर पलटते-पलटते बची। हादसे का पता चलते ही वहां से निकल रहे और आस-पास रहने वाले लोग एकत्रित हुए और हादसे का शिकार कार में घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल से बस ड्रायवर हुआ फरार
कार और बस के बीच हुई दुर्घटना के बाद जब तक लोग वहां पर पहुंचे। बस चालक अपनी बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे का शिकार हुए और कार को पुलिस ने थाने पहुंचा दिया। क्योंकि बस और कार के कारण वहां पर वाहन निकले में काफी परेशानी आ रही थी।

Newsराजनीतिराज्य

विहिप दुर्गावाहिनी मातृ-शक्ति ने किया शस्त्र पूजन निकाली मान वंदना यात्रा…

ग्वालियर – विहिप दुर्गावाहिनी मातृ-शक्ति ने गुरुवार को सनातन धर्म मंदिर में शस्त्र पूजन कर नारी तू नारायणी का संदेश दिया।साथ ही सशक्तिकरण का परिचय देते हुए नगर में मान वंदना यात्रा निकाली, मान वंदना यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर सत्कार किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्रीराम और देवी मां की पूजा-अर्चना की गई।
इस मौके पर मुख्य वक्ता दुर्गावाहिनी छेत्रिया सयोजिका डॉ प्रतिमा शर्मा ने कहा की महिलाओं में जागृति होनी चाहिए. महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ना चाहिए कोई भी नारी अबला नहीं है। इस भाव को जागृत करने के लिए दुर्गावाहिनी काम करती है दुर्गावाहिनी मातृ-शक्ति का ऐसा आयाम है, जो हिन्दू समाज की बहनों के बीच संगठन की सेवा,सुरक्षा,संस्कार के आदर्श वाक्य के साथ हिन्दू युवतियों को सशक्त बनाने और हिन्दू बेटियों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध व कार्यरत है प्रसिद्ध महारानी रानी अहिल्याबाई होळकर रानी दुर्गावती के चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू समाज के प्रयासों से एक नया गौरवशाली, शक्तिशाली, समृद्ध भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा यात्रा शहर के सनातन धर्म मंदिर, पाटनकर चोरहा, दोलतगंज रोड, महाराज बाडा हनुमान मंदिर पहुंची मान वंदना यात्रा में शामिल बहनों ने करतब दिखाए। साथ ही यात्रा का जगह-जगह सामाजिक, धार्मिक व राजनीति संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य के तौर पर छेत्रिया सयोजिका डॉ प्रतिमा शर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष अर्चना सिकरवार, प्रांत सह सयोजिका डॉ रचना चौहान, जिला सयोजिका शिवानी कुशवहा, गायत्री चौहान, प्रियंका साहू, रामवती गुप्ता, आकांक्षा दुबे और बहनें शामिल रहीं।

Newsराजनीतिराज्य

डेंगू जाँच रिपोर्ट न भेजने वाले निजी अस्पताल व लैब के खिलाफ कार्रवाई करें- संभाग आयुक्त

ग्वालियर, जो प्रायवेट अस्पताल, नर्सिंग होम व पैथोलॉजी डेंगू मरीजों की रिपोर्ट न दें, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही इन सभी को स्पष्ट रूप से आगाह कर दें कि डेंगू की जांच निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत एलाइजा पद्धति से ही करें। इस आशय के निर्देश संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने संभागीय अंतर विभागीय समन्वय बैठक में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। बैठक में रबी फसल के लिए आदान व्यवस्था, खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक, नल-जल योजनाओं की पाइप लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत तथा सहकारिता, उद्यानिकी, मत्स्य व पशु पालन विभागों की गतिविधियों की समीक्षा भी संभाग आयुक्त ने की।
गुरुवार को संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई बैठक में संभागीय आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए कि नोटिस दिए जाने के बावजूद जिन नर्सिंग होम्स ने नगर निगम से फायर एनओसी प्राप्त नहीं की है, उन्हें अंतिम नोटिस देकर लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश किए कि कोचिंग संस्थानों में भी डेंगू से बचाव के प्रख्ता प्रबंध कराए जाएं। इस संबंध में कोचिंग संचालकों की बैठक लेकर उन्हें डेंगू व मच्छर जनित अन्य बीमारियों से बचाव से संबंधित प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा शहर में जो बस्तियां डेंगू से अत्याधिक प्रभावित हैं, उन बस्तियों में लार्वा नष्ट करने के साथ-साथ जन जागरण कार्यक्रम भी चलाएं। साथ ही डेंगू नियंत्रण अभियान को और तेज करने पर बल दिया। श्री खत्री ने डेंगू से हुई मृत्यु की ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए।
खाद पदार्थों में मिलावट को सख्ती से रोकें
संभाग आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्वालियर सहित संभागभर में मावा सहित अन्य दुग्ध पदार्थों, मसाले एवं अन्य खाद्य सामग्री के परिवहन पर कड़ी निगाह रखें। बगैर सेंपल लिए खाद्य पदार्थों का परिवहन न हो। इस संबंध में रेलवे, आरटीओ व बस ऑपरेटर्स को भी बता दें कि मावा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के परिवहन की सूचना खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को अवश्य दी जाए, जिससे सेंपल लेने की कार्रवाई की जा सके।

Newsराजनीतिराज्य

ग्रीनवुड उदभव उत्सव का आयोजन 15 18 से बुल्गारिया एवं अरमेनिया के राजदूत करेंगें शिरकत

ग्वालियर 10 अक्टूबर। उदभव सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के प्रतिष्ठित आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव ‘‘19वें उदभव उत्सव‘‘ का आयोजन 15 से 18 अक्टूबर में किया जायेगा। इस सांस्कृतिक महाकुम्भ में नीदरलैण्ड, अर्मेनिया, बुल्गारिया, किर्गिस्तान, श्रीलंका एवं भारत के 1000 से अधिक कलाकार संगीत नगरी में अपनी-अपनी संस्कृतियों की प्रस्तुतियां देगें। कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ 15 अक्टूबर को बुल्गारिया के भारत में राजदूत श्री यानकोव निकोलाय के मुख्य आतिथ्य में जीवाजी क्लब में सम्पन्न होगा।
समापन समारोह 18 अक्टूबर को केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य तथा प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की अध्यक्षता में सम्पन्न हेागा। विशिष्ट अतिथि के रूप में अरमेनिया के राजदूत वाहग्न आफ्यान तथा म.प्र. गृह निर्माण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष तिवारी उपस्थित रहेंगें।
‘उदभव-उत्सव ‘ के सम्बंध में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उदभव के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय एवं ग्रीनवुड स्कूल की निदेशक किरण भदौरिया ने बताया कि प्रदेश के सम्भवतः सबसे बड़े एवं देश के ख्याति प्राप्त इस आयोजन के शुभारम्भ समारोह में नीदरलैण्ड का प्रतिष्ठित डांस गु्रप ‘‘फॉल्कलोरिस्टिक डांस गु्रप हैलेनडूर्न, अरमेनिया के येरेवान से ‘‘गोल्ड स्टार्स डांस स्टूडियो, बुल्गारिया के पर्निक रीजन से ‘‘सुरवाकर ग्रुप- डोल्ना सैकीर्ना’’ तथा बुल्गेरिया के ही हास्कोवो शहर से ‘‘फोल्क डांस ग्रुप वेसैली, किर्गीस्तान के बिशकेक शहर से फोल्कलोर ग्रुप ‘‘ऐडिस’’, श्रीलंका के कैगाले से सारासावी डांस इण्स्टीट्यूट अपने-अपने देशों की संस्कृतियों की प्रस्तृतियां देगें।
उदभव उत्सव का शुभारम्भ 15 अक्टूबर अपरान्ह 02 बजे से एक भव्य कार्निवाल के साथ होगा, जिसमें सभी भारतीय एवं विदेशी दल मेडीकल ऑडिटोरियम से अपनी प्रस्तुतियां देते हुये थीम रोड से होकर जीवाजी क्लब पहुँचेंगें। जहाँ एक भव्य समारोह में ‘‘उदभव-उत्सव उत्सव 2024’’ का आगाज होगा। कार्निवाल में देशी-विदेशी दलों की पारम्परिक पौशाकें तथा उनके द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले लोक नृत्य ग्वालियर में एक यादगार छाप छोड़कर जायेंगें। चल समारोह के रास्ते में सभी दलों का भव्य स्वागत किया जायेगा।
उदभव उत्सव में दूसरे दिन 16 अक्टूबर को आईआईटीटीएम. में समूह नृत्य तथा 17 तरीख को एकल प्रस्तुतियां होगी। 17 तारीख को सांयकालीन सत्र ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल आदित्यपुरम् में आयोजित किया जायेगा। समापन समारोह 18 अक्टूबर को भव्य गाला नाइट में कृषि विश्वविद्यालय में सम्पन्न होगा जिसमें चयनित भारतीय दल एवं विदेशी दलों के मध्य इण्टरनेशनल चैम्पियनशिप के लिये मुकाबला होगा तथा विजेता का चयन अन्तर्राष्ट्रीय ज्यूरी करेगी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet