राजनीति

Newsराजनीतिराष्ट्रीय

MP-दैनिक वेतन भोगियों के नियमितीकरण के 50 हजार प्रकरण न्यायालय में लंबित, मुख्य सचिव को न्यायालय में पार्टी न बनाया जाये-जीएडी

भोपाल. राज्य सरकार का स्थाई आदेश है कि मुख्य सचिव को न्यायालय में पार्टी न बनने दिया जाये। जहां भी अवमानना के प्रकरण में मुख्य सचिव नामजद पार्टी हैं। उसे वहां हटवाया जाये। बावजूद इसके 167 स्थाई कर्मियों के नियमितीकरण के अवमानना प्रकरण में पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणापार्टी बन गयी है। उन्हें न्यायालय में उपास्थित रहने का नोटिस जब पहुंचा त बवह सेवानिवृत्त हो चुकी थी। मुख्य सचिव कार्यालय में उपसचिव डीके नागेन्द्र ने नोटशीट लिखी थी कि हाईकोर्ट के प्रकरण क्रमांक 2946/2024 राजेन्द्रप्रसाद पटेल बनाम वीरा राणा में मुख्य सचिव कोर्ट में उपस्थित होना है इसलिये समस्त विभाग प्रकरण आवश्यक कार्यवाही कर अवगत कराये। इसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल इस मामले में विभागों से जो जानकारी मुख्य सचिव कार्यालय को भेजी गयी, उसमें कहा गया हैकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप स्थाई कर्मियों के जो आवेदन मिले है। उनका समाधान कर दिया गया है।
50 हजार स्थाई कर्मियों के न्यायालय में लंबित हैं मामले
मध्यप्रदेश में दैनिक वेतन भोगियों के नियमितीकरण के मामले में सरकार सोई रहती है न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रकरणों का निराकरण नहीं कर रहे है। ऐसे न्यायालय मुख्य सचिव को तलब करता है तो उन्हें नामजदगी से हटाने के लिये आवेदन दे रहे है। यह तो सरासर लापरवाही है। स्थाई कर्मियों का मामला बड़ा ही पैचीदा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उमा देवी बनाम कर्नाटक राज्य प्रकरण में 2006 में जो फैसला सुनाया, असी के अनुरूप् राज्यों में खासतौर पर वर्क्स डिपार्टमेंट में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में समस्त संभागों में चीफ इंजीनियर की अगुवाई में एक छानबीन समिति गठित की गयी है। जिसे न्यायालय के निर्देशानुसार दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करना था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में साफतौर पर कहा था कि ऐसे कर्मी फैसले की तारीख को जिनकी सेवा 10 वर्ष की हो गयी है। उन्हें नियमित किया जाये। भर्ती अनियमित हो लेकिन अवैधानिक न हो। जिस पद के लिये नियमित किया जाना है।
उस उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों यह समस्त प्रक्रिया सिर्फ एक बार के लिये रहेगी। इसे परंपरा न बनाया जाये। राज्य सरकार ने इन्हीं मापदंडों के मुताबिक दैनिक वेतन भोगियों का नियमितीकरण कर दिया जाये और जो मापदंड पूरे नहीं कर रहे थे उन्हें सेवा से अलग नहीं किया जाये और एक नया नाम दिया स्थाई कर्मी । इनका अलग से वतन का स्ट्रक्चर निर्धारित किया गया और शासकीय सेवकों के समान रिटायरमेंट की आयु भी 62 वर्ष तय कर दी। इस परिधि में प्रदेश में विभिन्न विभागों में कार्यरत 50 हजार से अधिक कर्मचारी है जो स्थाई कर्मी है। इसके बाद से ही लगातार स्थाई कर्मी बने यह कर्मचारी नियमितीकरण की मांग करते रहे हैं।
ओआईसी दें नाम हटाने के आवेदन
जीएडी के स्टेंडिंग आर्डर है, कि चीक सेक्रेटरी को न्यायालय में पार्टी नहीं बनाया जाये, क्योंकि प्रकरण से उनका कोई लेना देना ही नहीं है। संबंधित विभाग के प्रभारी अधिकारी न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरण से नाम हटाने के लिये आवेदन दें। यह कार्यवाही सुनवाई के दौरान ही की जा सकती है।
बीके वख्शी, अधिवक्ता, एमपी हाईकोर्ट
सरकार के न्यायालय में चल रहे अलग-अलग प्रकरणों में सुनवाई के लिये लॉ ऑफीसर नियुक्त किये गये है जो इस काम को देख रहे है। हर एक प्रकरण का आफीसर अध्ययन करते हैं और न्यायालय में जबाव रखते हैं।
प्रशांत सिंह, महाधिवक्ता

Newsराजनीतिराज्य

औषधि निरीक्षक ने किया मेडीकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण

ग्वालियर – मेडीकल स्टोर सहित अन्य दवा एजेंसियों के भण्डारों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस कड़ी में औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा द्वारा रविवार को सहकारी बाजार स्थित अक्षय ट्रेडर्स, गुप्ता मेडीकल एजेंसी व मनन फार्मा का औचक निरीक्षण किया गया। इन दवा दुकानों के रिकॉर्ड की जाँच के साथ-साथ दवाओं के नमूने जाँच के लिये एकत्रित किए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक ने दवाओं के रख-रखाव, एक्सपायरी डेट की दवाओं का प्रबंधन तथा दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेजों की बारीकी से जाँच की। उन्होंने अक्षय ट्रेडर्स के संचालक को दवाओं की खरीदी-बिक्री के समस्त रिकॉर्ड दो दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुप्ता मेडीकल एजेंसी से भूख बढ़ाने वाले सीरप सिप्रो फोर्ट व शरीर में कैल्शियम की कमी दूद करने वाले महाकेल सशपेंशन के नमूने जाँच के लिए एकत्रित किए। इसी तरह मनन फार्मा से शिशुओं के लिये इस्तेमाल होने वाले मसाज ऑयल व फैशियल कॉस्मैटिक बार के सेम्पल उन्होंने लिए। फर्म को खरीदी बिल प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी फर्मों से लिए गए दवाओं के इन नमूनों को राज्य औषधि प्रयोगशाला भोपाल में जाँच के लिये भेजा जायेगा।

Newsराजनीतिराज्य

खनियाधाना में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने किया चक्काजाम

शिवपुरी. खनियाधाना कस्बे में आज आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील के पास चक्काजाम कर दिया। लगभग 1 घंटे के बाद जाम की खबर मिलने पर प्रशासन ने चक्काजाम स्थल पर पहुंचकर मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर घरना प्रदर्शन खत्म हुआ है। इन्दौर से खनियाधाना पहुंचे आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव ने इस बीच सीएम मोहन यादव पर जमकर हमला बोल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव -गांव अवैध शराब की दुकान खोली गयी। ऐसा करने में सरकार का ही हाथ है।
नशे को बढ़ावा दे रही सरकार
केन्द्र सरकार देश को विश्व गुरू बनाने का सपना दिखा रही है। वहीं, दूसरी ओर नशे को भी बढ़ावा दे रही है। इस प्रकार केन्द्र सरकार यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला। पिछोर विधानसभा में भी गांव-गांव शराब बिक रही है। गरीब लोगों पर अत्याचार हो रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी के चलते आज खनियाधाना में 9 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने आश्वस्त किया है िकवह जल्द-जल्द उनकी मांगों को पूरा करेंगे।

Newsराजनीतिराज्य

विजयपुर के गोहटा पहुंचे कलेक्टर-एसपी सर्वसमाज से चर्चा कर संतुष्टिपूर्ण समाधान कराया

श्योपुर, -विजयपुर विकासखण्ड के ग्राम गोहटा पहुंचे कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा सर्व समाज से एक साथ बैठाकर चर्चा की गई तथा संतुष्टिपूर्ण समाधान कराया गया। इस अवसर पर एसडीओपी राधवेन्द्र सिंह तोमर, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा, नायब तहसीलदार नरेन्द्र जैन, थाना प्रभारी विजयपुर पप्पू यादव सहित अन्य अधिकारी एवं सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप रावत उपस्थित थे।सर्व समाज को एक साथ बैठाकर चर्चा की गई तथा सामाजिक सद्भाव बनाये रखने की समझाइश दी गई, ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आज तक सामाजिक स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही हुई। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सभी के द्वारा स्वतंत्रतापूर्वक मतदान किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि गांव के बुजुर्ग लोग आपसी सामंजस्य बनाये रखे। गांव में 91 प्रतिशत मतदान हुआ है, पिछले विधानसभा चुनाव में भी इतना ही मतदान संपन्न हुआ था।
गांव हमारी संस्कृति, परम्परा के संवाहक
गांव हमारी संस्कृति, परम्पराओं, रीति रिवाजो के संवाहक है। सभी समाजों का दायित्व है कि प्रेम और भाईचारा बना रहें, जैसा कि ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में कभी सामाजिक विवाद नही हुआ, इस परम्परा को बनाये रखे तथा समाज के बुजुर्ग अपने-अपने समाज के युवाओं पर नियंत्रण रखें। किसी को कोई परेशानी हो तत्काल एसडीओपी और तहसीलदार को बताये।कानून सर्वोपरी है, समस्या होने पर पुलिस को सूचित करें, तत्काल उचित कार्यवाही की जायेगी। कानून एवं सुरक्षा की स्थिति बनी रहें, इसके लिए सभी समाज के बुजुर्ग आगे आये और अपना दायित्व निभायें।
सदभाव समन्वय समिति का गठन
कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में ग्रामीणों द्वारा सुझाये गये नामों को शामिल करते हुए सदभाव समन्वय समिति का गठन किया गया, इस समिति में धारा सिंह जाटव, सियाराम जाटव, रोशन जाटव, बिडंल जाटव, रामनिवास पंडित, कंमोदी रावत पटेल, मुंशी मेहते, रामजी पटेल, अमर सिंह मेहते को शामिल किया गया। समिति को जिम्मेदारी दी गई कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई विवाद सामने आने पर समिति में शामिल लोग मिल बैठकर बात करेंगे तथा ग्राम स्तर पर उसका निराकरण करेंगे। इसके अलावा एसडीओपी एवं तहसीलदार को अवगत करायेगे। समिति को गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी सौपी गई है।

Newsराजनीतिराज्य

सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने रविवार को भी खुले दफ्तर 

ग्वालियर – सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिये ग्वालियर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रविवार की छुट्टी के दिन भी विभिन्न विभागों के दफ्तर खुले और सीएम हैल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निराकरण अभियान बतौर किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं से मोबाइल फोन से बात की और संतुष्टि के साथ शिकायतों के निराकरण कराने के प्रयास किए।
विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी लाने एवं सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण कराने के उद्देश्य से शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण भी जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इस क्रम में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री सत्यम ने स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों को जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए।
रविवार को तानसेन तहसील कार्यालय एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में अधिकारी-कर्मचारियों ने रविवार को सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण कर पोर्टल पर निराकरण का ब्यौरा दर्ज किया। इसी तरह अन्य शासकीय कार्यालयों में रविवार को अभियान बतौर सीएम हैल्पलाइन की शिकायतें निराकृत की गईं।
Newsराजनीति

शैक्षणिक भ्रमण की श्रृंखला में आज अजयगढ़ दुर्ग एवं खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह का किया भ्रमण

ग्वालियर -प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययन शाला, जीवाजी विश्वविद्यालय, के छात्र/छात्राएँ आज अजयगढ़ किला, मध्यप्रदेश जो पन्ना जिले में स्थित है। इसे चंदेल वंश के राजाओं ने 9वीं से 12वीं शताब्दी के बीच बनवाया। इसके बाद यह किला विभिन्न शासकों के अधीन रहा, जिनमें बुंदेला और मुगल शामिल थे। यह किला विंध्य पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों पर बना हुआ है और समुद्र तल से लगभग 688 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे बुंदेला राजवंश द्वारा बनवाया गया था और यह ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वास्तुकला एवं स्थापत्य
किला उत्कृष्ट वास्तुकला का उदाहरण है। इसमें पत्थरों से बनी ऊंची दीवारें, दरवाजे और गढ़ संरचनाएं हैं। किले के भीतर जलाशय और प्राचीन मंदिर भी मौजूद हैं। यहां से केन नदी का सुंदर दृश्य देखा जा सकता है। किले के अंदर कई प्राचीन मूर्तियां और शिलालेख रॉक कट शैली में निर्मित किए गए हैं जिनमें हिंदू एवं जैन धर्म की मूर्तियों को बनाया गया हैं
गुप्त काल की वास्तुकला अपनी सादगी और कलात्मक भव्यता के लिए जानी जाती है। अजयगढ़ किले में पत्थरों पर की गई नक्काशी, मूर्तियां और मंदिर निर्माण में गुप्तकालीन शैली की छाप स्पष्ट दिखाई देती है। भगवान शिव को समर्पित गुप्त कालीन मंदिरो की स्थापत्य शैली के साथ साथ दुर्ग के सामरिक और रणनीतिक महत्व को समझा यहां मंदिर प्रांगण में कुल तीन मंदिर जिनमें दो मंदिरों में गर्भ ग्रह, सभा मंडप, मंडप बनाए गए है और एक मंदिर में तीन ओर से प्रवेश द्वार और तीन तलीय बनाया गया हैं एक अन्य मंदिर जो अर्द्धनिर्मित मंदिर हैं जिसका शिखर ऊंचा बनाने की कोशिश की गई यह मंदिर पूर्ण रूप से अपूर्ण है। ये मंदिर गुप्त कालीन मंदिर के मंदिर स्थापत्य कला के अंतिम मंदिर श्रेणी में आते है जो लगभग 8- 9वीं शताब्दी के हैं साथ ही गुप्तों द्वारा जल प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत जल संरक्षण और प्रबंधन पर जोर दिया गया था। अजयगढ़ किले में मौजूद जलाशय और सरोवर गुप्तकालीन तकनीकों और योजनाओं की झलक भी देखने को मिलती हैं।
अजयगढ़ दुर्ग के बाद में खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में कंदरिया महादेव, लक्ष्मण मंदिर, वराह मंदिर, नंदी मंडप, मतंगेश्वर आदि चंदेल कालीन मंदिरों का छात्र/छात्राओं ने अवलोकन किया इस अवसर पर प्रो शान्तिदेव सिसोदिया, विभागाध्यक्ष ने मंदिर स्थापत्य के विकाश को समझाया कि गुप्त काल से चंदेलकाल तक मंदिर वास्तु में कौन-कौन से मंदिर वास्तु अंगो का उत्तरोत्तर विकास कैसे हुआ जिसको अजयगढ़ दुर्ग के गुप्त कालीन एवं खजुराहो के मंदिर मंदिर स्थापत्य में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता हैl
इस अवसर पर छात्रों ने व्यवहारिक रूप से इसे बहुत ही सरलरूप से समझा l इस अवसर पर शोध छात्र राहुल बरैया, राजकुमार गोखले एवं सामिन खान के साथ- साथ विश्वविद्यालय के वाहन चालक असलम खान एवं विशाल के साथ सभी छात्र/छात्राएँ भी उपस्थित थे l

Newsराजनीतिराज्य

ग्वालियर बना विश्व की सबसे बड़ी हरित दौड़ का साक्षी, स्वच्छता के लिए जवानों ने लगाई दौड़

ग्वालियर । पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जागरूकता का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए ग्रीन हार्टफुलनेस रन का भव्य आयोजन किया। यह दौड़ विश्व की सबसे बड़ी हरित दौड़ों में से एक साबित हुई, जिसमें ग्वालियर से 600 से अधिक तथा भारत में लगभग 18,000 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्कूल के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ब्राइटर माइंड स्कूल के बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर रंग पहचानने और नोट पर लिखे नंबर पढ़ने जैसी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्वच्छता मैराथन में पुरुष वर्ग में
रंजीत परिहार प्रथम, गोलू गुर्जर द्वितीय एवं रानू गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सांत्वना पुरस्कार पारस सेंगर एवं करन सिंह भदोरिया को मिला। वहीं महिला वर्ग में पीहू राणा को प्रथम, सृष्टि परमार को द्वितीय एवं पायल भदौरिया तृतीय स्थान मिला। सांत्वना पुरस्कार राध्या कुशवाह एवं राधिका भदौरिया को दिया गया।
पौधे एवं जूट के बैग किए वितरित
सभी प्रतिभागियों को पौधे एवं अतिथियों को जूट के बैग वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस सत्र में पीटीएस तिघरा से आए 200 जवानों ने भाग लिया और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बनाया। ग्रीन हार्टफुलनेस कोऑर्डिनेटर श्रीमती अर्चना शर्मा ने कहा, “यह दौड़ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जन आंदोलन है। हमें अपने पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और इसे सुरक्षित रखने की दिशा में कदम बढ़ाना होगा।”इस आयोजन में नगर निगम,योग आयोग, पतंजलि योग समिति सहित शहर के योग सामाजिक तथा शैक्षणिक संस्थानो का सराहनीय सहयोग रहा ।कार्यक्रम का संचालन डॉ. बिंदु सिंघल ने किया और दौड़ एवं विजेताओं का चयन मुख्तियार सर के मार्गदर्शन में किया गया।

Newsराजनीतिराज्य

बीच बाजार में फटे गैस सिलेंडर से 100 मीटर उठी लपटें, 25 लोग झुलसे 14 हालत नाजुक

छतरपुर. बीच बजार में गैस सिलेन्डर फट गया। हादसे में 25 लोग झुलस गये और इनमें बच्चे और महिलायें भी शामिल है। 14 लोगों की नाजुक हालत है उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।
घटना रविवार की दोपहर 2.30 बजे बिजावर के बस स्टैण्ड पर हुई है। घायलों को शामिल एक स्थानीय दुकानदार नीलू बघेल ने बताया है कि पेटीज के ठेले पर सिलेंण्डर से पहले गैस लीक हुई और फिर विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद मची भगदड़, घायलों ने बताया कि पेटीज की दुकान में 3 गैस सिलेंण्डर रखे हुए थे। इनमें से एक ब्लास्ट हो गया। रविवार को बाजार लगता है इसलिये वहां बहुत भीड़ थी। विस्फोट के बाद भगदड़ मच गयी। आसपास के 100 मीटर तक के दायरे में आग लपटें उठी।
14 मरीज लाये गये
एक एम्बूलेंस में 14 मरीज लाये गये है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कोई 2 कोई 4 प्रतिशट तो कुछ अधिक भी झुलसे है। आकस्मिक केन्द्र में डॉक्टर चैकअप कर रहे हैं। जरूरत हुई थी तो घायलों को रेफर करेंगे। कितने बच्चे, कितने बड़े है, यह कुछ समय में स्पष्ट हो जायेगा।
मिलिंद नागदेवे, एसडीएम

हादसे की  तस्वीरें

बस-स्टैंड पर पेटीज ठेले पर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। पुलिस को अस्पताल लेकर पहुंची।
बस-स्टैंड पर पेटीज ठेले पर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। पुलिस को अस्पताल लेकर पहुंची।
इसी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। सिलेंडर भी पूरी तरह से फट गया।
इसी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। सिलेंडर भी पूरी तरह से फट गया।
घायलों में महिलाएं, बच्चे और बड़े सभी शामिल हैं।
घायलों में महिलाएं, बच्चे और बड़े सभी शामिल हैं।
पुलिसकर्मी बच्चों को गोदी में उठाकर अस्पताल लाए।
पुलिसकर्मी बच्चों को गोदी में उठाकर अस्पताल लाए।
स्थानीय लोग भी मदद को उतर आए। घायलों को गोद में उठाकर अस्पताल लाए।
स्थानीय लोग भी मदद को उतर आए। घायलों को गोद में उठाकर अस्पताल लाए।
आग से युवक बुरी तरह झुलस गया था। उसे अस्पताल लाया गया। परिजन टावेल से हवा करते हुए।
आग से युवक बुरी तरह झुलस गया था। उसे अस्पताल लाया गया। परिजन टावेल से हवा करते हुए।
एंबुलेंस से एक साथ 14 से ज्यादा घायलों को लाया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
एंबुलेंस से एक साथ 14 से ज्यादा घायलों को लाया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
एक साथ इतने घायल आए कि अस्पताल में एक ही बेड पर दो-तीन लोगों को बैठाना पड़ा।
एक साथ इतने घायल आए कि अस्पताल में एक ही बेड पर दो-तीन लोगों को बैठाना पड़ा।
हादसे में एक युवक की शर्ट बुरी तरह जल गई। शर्ट उसे शरीर पर चिपक गई।
हादसे में एक युवक की शर्ट बुरी तरह जल गई। शर्ट उसे शरीर पर चिपक ग
Newsराजनीतिराज्य

पूजा थापक की आत्महत्या के पीछे थी निखिल की गर्डफ्रेंड, निखिल ने उसके फ्लैट में काटी फरारी

पूजा ने पति से विवाद के बाद सुसाइड किया था। इससे पहले मां को फोन कर कहा था- मैं मर रही हूं।

भोपाल. मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर और ग्रामीण विकास विभाग की पीआरओ पूजा थापक आत्महत्या कांड में अब उनका भाई सामने आया है। पूजास के भाई प्रखर थापक ने बताया है कि जीजा निखिल दुबे की उनके कॉलेज की एक लड़की से दोस्ती हो गयी थी। बहन के आत्महत्या के बाद निखिल ने फरारी दिल्ली में रहने वाली इसी दोस्त के साथ उनके फ्लैट में काटी थी। प्रखर ने बहन पूजा के पहले से शादी शुदा होने के आरोपों को भी सिरे से नकार दिया। इससे पहले पूजा के ससुर एमएल दुबे ने पूजा के पहले से शादी शुदा होने और इस बात को छिपाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था बेटे से शादी के पहले और बाद में भी इस मामले में नहीं बताया गया।
पूजा थापक ने 9 जुलाई को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकेपिता ने बच्चे की कस्टडी मांगी थी। न्यायालय ने 3 दिन पहले बच्चे की कस्टडी नाना-नानी को देने के आदेश कर दिये थे और इसके बाद भी दादी -दादी बच्चे को नहीं सौंप रहे थे। नाना ने एसडीएम को आवेदन दिया था। आदित्य जैन ने 16 नवम्बर को गोविंदपुरा पुलिस की मदद से बच्चे को कस्टडी में लेकर उसको  नाना-नानी को सुपुर्द कर दिया है।
बेटे को पूजा की पहली शादी से जुडे दस्तावेज मिल गये थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। पूजा ने आत्म ग्लानि में आत्महत्या की थी। मेरे बेटे और पत्नी को इस संबंध में गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। यह सब पूजा के जीजा और टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा के दबाव में किया गया है।
फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट तैयार करने के आरोप
प्रखर का दावा है कि पूजा की सास आशा को जमानत दिलाने के लिए उसका फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट तैयार किया गया है। आशा और निखिल ने पूजा का जीना मुश्किल कर रखा था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। यहां तक की भांजे के जन्म के 10वें दिन ही निखिल ने बहन पूजा को पीटा था। इसकी शिकायत मेरे पिता जगत नारायण थापक ने कॉल कर पूजा के ससुर एमएल दुबे से की थी। उन्होंने निखिल की गलती भी मानी थी। निखिल और उसकी मां दहेज में महंगा प्लाट दिलाने के नाम पर बहन को प्रताड़ित करते थे। तानाकशी करते थे। बहन ने वॉट्सऐप पर चेट के दौरान कई बार इस बात का जिक्र किया है।
दो साल पहले हुई थी निखिल-पूजा की शादी
ग्वालियर निवासी पूजा थापक की शादी साल 2022 में भोपाल के साकेत नगर में रहने वाले निखिल दुबे से हुई थी। निखिल अरेरा हिल्स स्थित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर है। दोनों का एक साल का बेटा है। पूजा ने मां से कहा था- अब बर्दाश्त नहीं होत 9 जुलाई को फांसी लगाने से पहले पूजा ने अपनी मां को कॉल कर कहा था, ‘मां, फिर से लड़ाई-झगड़े होने लगे हैं। अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होता। मैं मर रही हूं।’फोन कट होते ही पूजा की मां घबरा गईं। उन्होंने दामाद निखिल दुबे को घटना की जानकारी दी। निखिल बेडरूम पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब तक गेट को तोड़ा गया, पूजा की मौत हो चुकी थी। उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला था।

Newsराजनीतिराज्य

पत्नी, सास और बेटे को कार कुचलकर मारने का प्रयास, पति के खिलाफ मारपीट की एफआइआर दर्ज करा कर लौट रही थी महिला

महिला ने आरोपी अरविंद परिहार से ग्वालियर में मुलाकात के बाद शादी की थी।

ग्वालियर. शनिवर-रविवार की दरम्यानी रात एक ठेकेदार ने कार से अपनी पत्नी, बेटा और सास को कुचलकर मारने का प्रयास किया है। आरोपी ने लगभग डेढ वर्ष पहले ही शादीशुदा महिला से लव मैरिज की थी। महिला उसके खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कराकर लौट रही थी। तभी आरोपी ने 3 को कार से कुचलने का प्रयास किया। इस बीच उसने लगभग 3 बार कार को बैक किया।
तभी एक राहगीर ने अपनी कार में बीच में अड़ा दी। जिससे आरोपी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाया। घटना में आरोपी कार चालक की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है। वहीं महिला की मां और बेटे को भी चो टआई है। खबर मिलने के बाद आधी रात को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पति पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना सिरोल थाना इलाके की है।
पति को छोड़ा, अरविंद से दोस्ती फिर शादी की
जानकारी के मुताबिक झांसी के चिरगांव की रहने वाली नंदिनी केवट (30) करीब दो साल पहले अपने आठ साल के बेटे मयंक के साथ पति को छोड़कर ग्वालियर आई थी। यहां उसने अपना ब्यूटी पार्लर खोला था। इस दौरान उसकी मुलाकात सिरोल के अरविंद परिहार से हुई थी। अरविंद ने खुद को ठेकेदार बताया था। दोनों में दोस्ती हो गई। करीब डेढ़ साल पहले अरविंद और नंदिनी ने लव मैरिज की और साथ रहने लगे।
मारपीट की शिकायत कर थाने से लौट रही थी
शादी के कुछ दिनों बाद अरविंद नशे में नंदिनी से मारपीट करने लगा। पिछले तीन दिन से दोनों के बीच जमकर विवाद हो रहा था। शनिवार रात नंदिनी ने मामले को सुलझाने के लिए अपने पिता बृजमोहन केवट और मां सुखदेवी को बुलाया। उनके सामने ही अरविंद ने नंदिनी से मारपीट की। जिसके बाद वह रात करीब 1 बजे घर से सिरोल थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने पहुंची थी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel