राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

जेयू: भारतीय परंपरा एवं आधुनिकता संगोष्ठी-भारत और थाइलैंड के बीच में हमेशा से ही वैचारिक व सांस्कृतिक संतुलन रहा है- डोनाविट पूलसावट

ग्वालियर। भारत और थाईलैंड के बीच में हमेशा से ही वैचारिक सांस्कृतिक ऐतिहासिक संतुलन रहा है।भारत के साथ थाईलैंड का कारोबार हमेशा से ही रहा है।भारत से ही बुद्धिज्म का प्रभाव थाईलैंड में गया है। थाईलैंड एशिया खंड में भारत को सबसे करीब मानते हैं। दोनों देशों के बीच बड़ा करीब संबंध है।यही कारण है कि जब मुझको भारतीय परंपरा एवं आधुनिकता थीम पता चली तो मैं ऐतिहासिक शहर ग्वालियर में मुख्य अतिथि के रूप में आया।यह बात गुरूवार को थाईलैंड के महावाणिज्य दूत डोनाविट पूलसावट ने जेयू के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययन शाला व मुंबई स्थित काश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारतीय परंपरा एवं आधुनिकता का संगम विषय पर संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजा मानसिंह कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो.स्मिता सहस्त्रबुद्धे उपस्थित, मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर एवं डीन एनसीआरटी, नई दिल्ली, डॉक्टर प्रत्युष कुमार मंडल उपस्थित रहे।
वहीं अध्यक्षता जेयू के कुलगुरु प्रो. अविनाश तिवारी ने की। प्रो.शांतिदेव सिसोदिया के स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भारत की भूमि पावन भूमि है। हम मनाते हैं असत्य पर सत्य की जीत का पर्व। हमारी परंपराओं से हम अभी भी परिचित नहीं हैं। कहीं ना कहीं हम बिखर गए हैं पर भूले नहीं है। नई पीढ़ी को दिशा ऐसी संगोष्ठी के माध्यम से दी जा सकती है।अंत में उन्होंने कहा कि हे प्रभु हमको ऐसा वर दो माता-पिता की सेवा हो।मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉक्टर प्रत्युष कुमार मंडल ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा की आज नई व्यवस्था है, उसकी पुनः संरचना हो रही है। एनसीआरटी ने इसे संभाला है, शोध की आवश्यकता है। पुराने ग्रंथों का अलग-अलग भाषा में ट्रांसलेट होना चाहिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेयू के कुलगुरु प्रोफेसर अविनाश तिवारी ने कहा कि हम आधुनिकता और पारंपरिकता के साथ ही आगे बढ़ रहे हैं। हमारा देश ज्ञान की दृष्टि से हमेशा से ही संमृद्ध रहा है। हमारे वेदों पर आज भी रिसर्च चल रहे हैं जो बात वेदों में कही गई है। वह आज सार्थक सिद्ध हो रही है। आधुनिकता को हम वेस्टर्न चश्मे से देखते हैं, जबकि आधुनिकता पारंपरिकता से ही संबंधित है। हमारी यात्रा पारंपरिकता से आधुनिकता की ओर नहीं है। आधुनिकता एक टूल है। हमें पारंपरिक चीजों को अच्छे से रिसर्च करने और समझने की जरूरत है।काश फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर अवकाश जाधव ने कहा कि काश फाउंडेशन शिक्षा पर्यावरण स्वास्थ्य हैरिटेज के क्षेत्र में कार्य करता है।निर्माण और प्रलय एक शिक्षक की गोद में पलता है जब भी शिक्षक खड़ा हुआ है उसने पूरे देश का इतिहास बदल दिया है।काश फाउंडेशन महाराष्ट्र क्षेत्र में कार्य कर रहा है।यूनेस्को से प्रमाण पत्र मिले हैं। संस्था में प्रोफेसर इंजीनियर वकील बहुत बड़ी संख्या में युवा वर्ग जुड़ा है। आगे की पीढ़ी को सशक्त और सक्षम बनाने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्मारिका का विमोचन किया गया। साथ ही जेयू और काश फाउंडेशन के बीच एमओयू साइन किया गया। छह तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, विरासत, पर्यटन, जनजातीय परंपरा, भू राजनीति, भारतीय शिक्षा पद्धति, भारत की वैज्ञानिक परंपरा, सह अस्तित्व, प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं उसमे प्रयुक्त तकनीकी उपकरणों का अनुप्रयोग आदि उपविषयों पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों एवं अनुसंधित्सुओं द्वारा शोधपत्रों का वाचन किया गया।
सेमिनार में जीवाजी विश्वविद्यालय के साथ-साथ इटली, बोलिविया, इंडोनेशिया, नेपाल आदि के ख्यातिलब्ध विश्वविद्यालय भी सहयोगी की भूमिका में रहे।इस अवसर पर कुलसचिव अरूण सिंह चौहान, कार्यपरिषद सदस्य डॉ.विवेक सिंह भदौरिया, प्रो.जेएन गौतम,प्रो. एसएन महापत्रा, प्रो हेमंत शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, प्रो. राधा तोमर, डॉ विमलेन्द्र सिंह राठौर सहित शोधार्थी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Newsराजनीतिराज्य

ग्वालियर शहर में 20 अक्टूबर से दो पालियों में चलेंगे ई-रिक्शे 

गैर पंजीकृत और बिना कलर कोडिंग वाले ई-रिक्शे नहीं चल सकेंगे
ग्वालियर -शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं बेहतर बनाने के लिये अहम निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत शहर में 20 अक्टूबर से दो पालियों में ई-रिक्शा चलेंगे। कलेक्टर रुचिका चौहान एवं पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में पर्ची डालकर (लॉटरी पद्धति से) ई-रिक्शों के लिए पालियों का निर्धारण किया गया। नन्ही-मुन्नी बालिका कु. जोया द्वारा पर्ची उठाई गई। जिससे तय हुआ कि नीले कलर कोडिंग वाले ई-रिक्शे प्रात: 3 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेंगे और पीले कलर कोडिंग वाले रिक्शे अपरान्ह 3 बजे से प्रात: 3 बजे तक शहर में चलेंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव एवं स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर भी मौजूद थीं।
रिक्शा चालकों को व्यवसाय के समान अवसर मिल सकें। इस बात को ध्यान में रखकर दो माह बाद अर्थात आगामी 20 दिसम्बर को ई-रिक्शों की पालियाँ बदली जायेंगीं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बैठक में स्पष्ट किया कि जिन ई-रिक्शों का पंजीयन और कलर कोडिंग नहीं हुई है शहर में ऐसे रिक्शों को चलाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे रिक्शे मिलने पर जब्त कर थाने भेजे जायेंगे। बैठक में बताया गया कि ग्वालियर शहर में अब तक 6 हजार 171 ई-रिक्शा पंजीकृत हो चुके हैं। इनमें से लगभग 4 हजार 580 ई-रिक्शों की कलर कोडिंग भी की जा चुकी है।
महाराज बाड़े पर लगभग 2 हजार दुपहिया वाहनों के लिए हुई पार्किंग व्यवस्था 
महाराज बाड़े पर पार्किंग की समस्या का समाधान करने के लिये नए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों पर 2 हजार दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसके अलावा एक हजार दुपहिया वाहनों के लिये पार्किंग तैयार की जा रही है। इन पार्किंगों का संचालन नगर निगम द्वारा सशुल्क किया जायेगा। एक बार वाहन खड़ा करने के लिये 10 रूपए निर्धारित किए गए हैं। महाराज बाड़ा पर टाउन हॉल के सामने और भारतीय स्टेट बैंक के समीप दुपहिया वाहनों के लिये पार्किंग निर्धारित की गई हैं। विक्टोरिया मार्केट (जियोलॉजिकल म्यूजियम) के सामने 40 से 50 चार पहिया वाहन की पार्किंग बनाई गई है।
सीसीटीव्ही कैमरे बढ़ाने पर जोर 
शहर में सीसीटीव्ही कैमरों की संख्या बढ़ाने पर भी बैठक में विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सीसीटीव्ही कैमरों से यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने में भी मदद मिलती है। स्मार्ट सिटी की सीईओ ने बैठक में जानकारी दी कि लगभग 300 सीसीटीव्ही कैमरे खरीदने की प्रक्रिया प्रचलन में है। नए सीसीटीव्ही कैमरे शहर के चारों प्रवेश दरवाजों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जायेंगे।
Newsराजनीतिराज्य

शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें तेजी से सुधारी जाएँ – कलेक्टर 

ग्वालियर – शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें तेजी से सुधारी जाएँ। स्ट्रीट लाइट संधारण के लिए अधिकृत कार्य एजेंसी (एचपीएल कंपनी) के माध्यम से तत्परता से यह काम कराएं। कार्य एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारी को बुलाकर साफतौर पर बता दें कि कंपनी के लिये यह अंतिम मौका है। यदि कंपनी स्ट्रीट लाइट संधारण ठीक ढंग से करेगी तो उसका बकाया भुगतान भी जल्द से जल्द कर दिया जायेगा। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की समीक्षा के लिये बुलाई गई बैठक में दिए।
गुरूवार को बाल भवन में आयोजित हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव, स्मार्ट सिटी की सीईओ नीतू माथुर, अपर आयुक्त नगर निगम विजय राज व मुनीष सिकरवार तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कहा कि यदि संधारण कंपनी द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप स्ट्रीट लाइट ठीक करने का काम कर दिया जाए तो उसके भुगतान में देरी न की जाए। साथ ही कंपनी के जिम्मेदार प्रतिनिधियों को बता दें कि यदि संधारण के काम में और देरी हुई तो नगर निगम की स्ट्रीट लाइट संधारण की व्यवस्था के लिये अन्य विकल्प लागू किया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाए कदमों की जानकारी बैठक में दी।
Newsराजनीतिराज्य

MP के उज्जैन की निकिता पोरवाल बनी मिस इंडिया, रामलीला-कृष्णलीला में सीता-राधा का अभिनय किया

उज्जैन. एमपी के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने बुधवार की रात फेमिना मिस इंडिया-2024 का खिताब जीत लिया है। निकिता अब मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस इंडिया-2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के वर्ली में आयोजित किया गया था। निकिता को मिस इंडिया खिताब मिलने के बाद उनके अरविंद नगर स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
लगभग 2 महीने पहले ही शहर की निकिता पोरवाल ने 200 प्रतिभागियों के बीच फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश-2024 का खिताब जीता था। उन्होंने पहली बार किसी ब्यूटी पेजेंट में भाग लिया था और उसमें वह चुनी गयी थी। निकिता को एक्टिंग के अलावा लिखने का भी शौक है। निकिता कई नेशनल औरे इंटरनेशनल स्टेज ड्रामा की स्क्रिप्ट लिख चुकी है। उनके लिखे ड्रामा में 250 पेज की कृष्ण लीला भी है। यह पहली बार है जब एमपी के उज्जैन से किसी ने मिस इंडिया का खिताब जीता है।
उज्जैन के आगर रोड पर नगरनिगम कार्यालय के सामने स्थित अरविंद नगर निवासी ऑयल व्यापारी अशोक पोरवाल और राजकुमारी पोरवाल के घर पहुंची। माता-पिता बेटी के साथ मुंबई में है। घर पर मौजूद निकिता के दादा धन्नालाल पोरवाल और दादी नर्मदा पोरवाल ने पोती की एज्यूकेशन से लेकर एक्टिंग के प्रति रूझान के बारे में बताया।

वो तीन तस्वीरें, जब निकिता मिस इंडिया 2024 चुनी गईं

जैसे ही मिस इंडिया 2024 का नाम अनाउंस हुआ, निकिता भावुक हो गईं।
जैसे ही मिस इंडिया 2024 का नाम अनाउंस हुआ, निकिता भावुक हो गईं।
मिस इंडिया 2002 नेहा धूपिया ने निकिता पोरवाल को बुके देकर बधाई दी।

अब तस्वीरों में देखिए मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल को…

फेमिना मिस इंडिया 2024 का आयोजन 16 अक्टूबर को मुंबई में किया गया।
फेमिना मिस इंडिया 2024 का आयोजन 16 अक्टूबर को मुंबई में किया गया।
माता-पिता राजकुमारी पोरवाल और अशोक पोरवाल के साथ निकिता।
माता-पिता राजकुमारी पोरवाल और अशोक पोरवाल के साथ निकिता।
फेमिना मिस इंडिया-2024 में जाने से पहले निकिता ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे।
फेमिना मिस इंडिया-2024 में जाने से पहले निकिता ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे।
निकिता पोरवाल एक साल से मुंबई में रहकर मॉडलिंग कर रही हैं।
निकिता पोरवाल एक साल से मुंबई में रहकर मॉडलिंग कर रही हैं।
Newsराजनीतिराज्य

भाजपा ने महर्षि बाल्मिीक जयंती पर माल्यार्पण कर किया नमन

ग्वालियर -दोपहर 1: बजे ग्वालियर उपनगर मुरार शहीद गेट वाल्मीकि मंदिर रामायण के रचयिता मानव जाति को सही दिशा शिक्षा संस्कार के प्रेरणा देने वाले महर्षि भगवान बाल्मिक जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग महानगर द्वारा महर्षि भगवान को माला अर्पण कर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रवक्ता आशीष अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य, शिवराम जाटव, जिला अध्यक्ष खटीक समाज निर्वाचित सतीश खटीक, पुरुषोत्तम टमौटिया, ओमप्रकाश धानोल, सुप्रीम सकवार, अनिल मेहर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय खटीक, एस सूर्यवंशी भाजपा ग्वालियर अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता महर्षि वाल्मीकि पूजन में उपस्थित थे।

Newsराजनीतिराज्य

इरफान पूछताछ में बोला-रूपये लूटकर मनायेंगे ठाठ से दिवाली, गोहद से आकर करते थे रैकी, पहचान के डर से की मां-बेटी की हत्या

ग्वालियर. ग्रोसरी शॉप मालिक और उनकी बुजुर्ग मां की हत्या का मास्टरमाइंड पुलिस को बता रहा हत्या की कहानी। इरफान खाने पुलिस अधिकारियों को बताया कि रीना भल्ला 57, ने उसे नौकरी से नहीं निकाला था। बल्कि उसे स्वयं नौकरी छोड़ दी थी। उसे पता था कि घर में बहुत माल रहता है। डेढ़ माह पूर्व उसने इस घर में वारदात की प्लानिंग रची थी। लेकिन किसी की भी हत्या करने का कोई इरादा नहीं था। पूरा प्लान इरफान ने तैयार किया था। सोचा था कैश और ज्वेलरी घर से ले जायेंगे और आराम से दीपावाली मनायेंगे।
चेहरे पर रूमाल बांधकर वह रीना फ्लैट में प्रवेश किया। पीछे-पीछे उसके 3 दोस्त पहुंचे। उसे पता था कि 78 वर्षीय इन्दु पुरी ठीक से सुन और देख नहीं पाती है। लेकिन जब चारों रूम में घुसे तो इरफान को बुजुर्ग ने पहचान लिया और इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी घबराकर निकल रहे थे। इतने में रीना अन्दर आ गयी। उन्हें देख सभी बेडरूम में छिप गये। रीना के बेडरूम में पहुंचते ही पहचाने के डर से हमला कर उनकी भी हत्या कर दी। मां -बेटी शहर के सिटीसेंटर स्थित अलकापुरी के होम्स सिटी अपार्टमेंट में रहती थी।
गोहद से आकर करते थे रैकी
इरफान को पूरी जानकारी थी कि घर में कितने लोग है और दुकान पर कितने लड़के काम करते हैं। अब योजना को अंजाम देने के लिये वह हर हफ्ते गोहद से ग्वालियर आकर रैकी करते जाता था। यह पता लगाने के लिये कि कहीं दोनों महिलाओं का रूटीन तो नहीं बदल गया है, जब यह कन्फर्म हो गया तो वारदात को अंजाम दिया गया। गोहद से ग्वालियर से 40 किमी की दूरी पर है।
आरोपियों को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
पुलिस गुरुवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड मांगेगी। कुछ एटीएम कार्ड, मोबाइल बरामद हो गए हैं, लेकिन आरोपियों ने गोल्ड फौरन किसी को बेच दिया। यह अभी पुलिस को नहीं मिला है। इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस पूरी घटना के संबंध में ज्यादा से ज्यादा सबूत जुटाना चाहती है, जिससे आरोपियों को इस अपराध की कड़ी से कड़ी सजा दिला सके।

Newsराजनीतिराज्य

5 हजार में जिन्दगी गुजार रहे 10 हजार मिले अंशकालीन भृत्यों को मिले, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

भोपाल. मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन देकर अंशकालीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (भृत्य) का मानदेय 10 हजार रूपये प्रतिमाह करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा ने बताया है कि महंगाई के इस दौर में 5 हजार रूपये में जीवन यापन करना नामुमकिन है। पर यह भृत्य पद पर कार्य कर रहे हैं। सरकार मानदेय वृद्धि कर इन्हें और इनके परिवार को अच्छा जीवन दे सकती है।
महेन्द्र शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश में लगभग 20 हजार अंशकालीन भृत्य है। जो 20-25 वर्षो से सेवायें दे रहे है। वर्ष 2015तक इनका मानयेय 3 हजार रूपये था। 2015 से 2018 में 11 हजार रूपये बढ़ाकर 5 हजार रूपये किये गये है। तब से इतना ही मानदेय मिल रहा है। यह कर्मचारी सरकारी भृत्यों के खाली पदों के विरूद्ध रखे गये हैं, फिर भी इनको नियमित करने की कोई नीति नहीं बनाई गयी है। वह कहते हैं कि यह कहने को अंशकालीन कर्मचारी है। पर फुलटाइम काम कर रहे हैं। सरकार नीति तैयार कर इन्हें कलेक्टर दर या नियमित कर्मचारी के समान वेतन हैं।

Newsराजनीतिराज्य

90 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति का मालिक निकला जूनियर ऑडिटर, लोकायुक्त टीम को 4 लग्जरी कारें, ज्वेलरी, फॉरेन करेंसी और पिस्टल भी मिली जब्त

भोपाल. मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा संचालनालय (टैक्नीकल एज्यूकेशन डायरेक्टोरेट) में पदस्थ जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी लगभग 90 करोड़ रूपये की प्रॉपर्टी का मालिका निकाला। भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार की सुबह हिंगोरानी के बैरागढ़ स्थित आवास सहित 6 ठिकानों पर छापेमारी की। इस बीच क्रेटा, स्कॉर्पियो सहित 4 लग्जरी कारें और 5 दोपहिया वाहन मिले हैं। गोल्ड और डायमंण्ड की 70 लाख रूपये से अधिक और बड़ी मात्रा में भारतीय और फॉरेन करेंसी मिली है। नोट गिनने के लिये मशीन भी लाई गयी। टीम ने बंगले के अलावा गांधीनगर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल, किरण प्रेरण स्कूल, मैरिज गार्डन में सर्चिंग की। अभी तक की जांच में 90 करोड़ रूपये से अधिक की संपत्ति लोकायुक्त टीम को दस्तावेज मिले है।
लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर के अनुसार बुधवार की सुबह 5 बजे कार्यवाही शुरू की गयी थी। आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी के बाद केस दर्ज किया गया था। इसके बाद हिंगोरानी के ठिकानों पर कार्यवाही की गयी। इस बीच बेटे नीलेश के स्कूल में देसी पिस्टल भी मिली है।

छापे की 5 तस्वीरें देखिए-

बुधवार सुबह हिंगोरानी के बैरागढ़ स्थित आवास समेत 6 टिकानों पर छापेमारी।
बुधवार सुबह हिंगोरानी के बैरागढ़ स्थित आवास समेत 6 टिकानों पर छापेमारी।
लोकायुक्त टीम को एक किलो से ज्यादा गोल्ड, डायमंड ज्वेलरी मिली है।
लोकायुक्त टीम को एक किलो से ज्यादा गोल्ड, डायमंड ज्वेलरी मिली है।
छापे के दौरान हिंगोरानी के घर से बड़ी मात्रा में कैश मिला है।
छापे के दौरान हिंगोरानी के घर से बड़ी मात्रा में कैश मिला है।
नोट गिनने के लिए लोकायुक्त टीम को मशीन मंगवानी पड़ी।
नोट गिनने के लिए लोकायुक्त टीम को मशीन मंगवानी पड़ी।
छापे के दौरान बड़ी मात्रा में फॉरेन करेंसी भी बरामद की गई है।
छापे के दौरान बड़ी मात्रा में फॉरेन करेंसी भी बरामद की गई है।

फॉरेन करेंसी मिली, दस से ज्यादा दुकानों की जानकारी
लोकायुक्त की टीम को सर्चिंग के दौरान हिंगोरानी के घर से विदेशी करेंसी भी मिली है, जिसे बरामद किया गया है। लोकायुक्त को हिंगोरानी की शहर के अलग-अलग इलाकों में दस से ज्यादा दुकानें होने की भी जानकारी मिली है। जिसमें से 6 दुकानें तो अकेले बैरागढ़ में हैं।
स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज भी मिले
हिंगोरानी के घर से स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज भी मिले हैं। इसी के साथ अब तक हिंगोरानी और उनके परिवार के 10 से अधिक बैंक खातों की जानकारी भी लोकायुक्त को मिली है। बैंक लॉकर के दस्तावेज भी उनके घर से मिल चुके हैं।
स्कूल का संचालन, बेटे-बहुओं को मोटी सैलरी
रमेश हिंगोरानी और उसके बेटों ने सामाजिक संस्था लक्ष्मी देवी विकयोमल सराफा एजुकेशन सोसाइटी के तीन स्कूलों का संचालन अपने हाथ में ले रखा है। लोकायुक्त को मिली शिकायत में इस बात का भी जिक्र है। रमेश ने अपने दोनों बेटों को बगैर योग्यता के समिति के स्कूलों का संचालक बना रखा था।
सरकारी कर्मचारी को लाभ के पद पर रहने का अधिकार नहीं है, इसके बावजूद रमेश ने अपने दोनों बेटों-बहुओं को बगैर योग्यता के समिति के स्कूलों का संचालक बना रखा है। उन्हें सैलरी के रूप में मोटी रकम दी जा रही है।
मुख्यमंत्री मेधावी योजना कार्यालय में पदस्थ हैं हिंगोरानी
एसपी लोकायुक्त दुर्गेश राठौर ने बताया कि रमेश हिंगोरानी सहायक ग्रेड वन के पद पर तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत मुख्यमंत्री मेधावी योजना के श्यामला हिल्स स्थित कार्यालय में पदस्थ हैं। रमेश हिंगोरानी की जॉइनिंग तकनीकी शिक्षा विभाग में 32 साल पहले यानी 1992 में हुई थी।

Newsराजनीतिराज्य

ग्राहकों के हितों के संरक्षण के लिये राज्य स्तर व हर जिले में समितियाँ गठित होंगीं – गोविंदसिंह राजपूत

ग्वालियर – ग्राहकों के हितों के संरक्षण के लिए राज्य उपभोक्ता संरक्षण समिति गठित की जायेगी। इसी तरह प्रदेश के हर जिले में जिला स्तरीय समिति गठित होगी। सरकार उपभोक्ताओं के हितों को संरक्षण के लिये कटिबद्ध है। ग्राहकों के हितों से संबंधित सुझावों पर सरकार पूरी गंभीरता से अमल करेगी। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्य भारत प्रांत के स्वर्ण जयंती वर्ष समापन समारोह में कही। ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने इस आशय का सुझाव समारोह में दिया गया था। जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। उन्होंने ग्राहकों के हितों के संरक्षण के लिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
खाद्य मंत्री ने ग्राहक पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उपभोक्ता संरक्षण नियम 1986 में बना था, उससे पहले सन् 1974 में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का गठन हो चुका था। उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहकों के संरक्षण के लिए चलाया जा रहा आंदोलन एक आंदोलन भर नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए एक लोकयात्रा है। इसमें हम सभी सहभागी बनें। श्री राजपूत ने कहा कि ग्राहक पंचायत से प्रेरणा लेकर हम सबको भी अच्छा ग्राहक बनने की जरूरत है। यदि कहीं भी ग्राहकों के साथ गलत हो तो उसका खुलकर विरोध करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम ठान लें तो कोई काम कठिन नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा करके दिखाया है। उन्होंने हर घर में शौचालय व स्वच्छता का जो संकल्प लिया था, वह अपने देश में साकार हो रहा है।
साल में दो बार होगी बिजली को लेकर ग्राहक पंचायत – ऊर्जा मंत्री 
अगले महीने भोपाल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों व विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की जायेगी। ग्राहक पंचायत के स्वर्ण जयंती वर्ष समापन समारोह में आए सुझावों के आधार पर ऊर्जा मंत्री ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर यह ग्राहक पंचायत (बैठक) साल में दो बार आयोजित की जायेगी। इसमें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत व उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण से संबंधित अन्य संगठनों द्वारा जो सुझाव दिए जायेंगे, उन पर सरकार अमल करेगी। श्री तोमर ने पिछले 50 सालों से ग्राहक पंचायत द्वारा ग्राहकों के संरक्षण के लिये किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
व्यापार में नैतिकता व सुचिता आयोगी तभी राष्ट्र महान बनेगा –अशोक पांडे
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्वर्ण जयंती वर्ष समापन समारोह के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मध्य भारत प्रांत के संघ चालक अशोक पांडे ने कहा कि व्यापार में नैतिकता व सुचिता आयेगी, तभी राष्ट्र महान बनेगा। ग्राहक पंचायत द्वारा “राष्ट्र देवो भव” के भाव के साथ ग्राहकों के संरक्षण का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा ग्राहकों का संरक्षण भारतीय संस्कृति के मूल में समाहित है। भारतीय समाज में सदभाव, सहकारिता व नैतिकता गहरे तक समाई है। व्यापार भी इसी भाव के साथ होता रहा है। ज्यादा संचय व ज्यादा उपयोग हमारी संस्कृति में नहीं है। श्री पांडे ने कहा कि लाभ प्राप्त करना ठीक है, परंतु अनुचित ढंग से लाभ कमाना समाज के लिये अभिशाप है। उन्होंने यह भी कहा कि मांग के अनुरूप सृजन होना चाहिए, सृजन के अनुरूप मांग नहीं।
जन जागरण रैली निकली व प्रदर्शनी भी लगी 
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्य भारत प्रांत द्वारा स्वर्ण जयंती वर्ष समापन के उपलक्ष्य में बुधवार को जागरूकता रैली भी निकाली गई। यह रैली बाल भवन से स्टेशन बजरिया होते हुए वापस बाल भवन पहुँची। बाल भवन में ग्राहकों को जागरूक करने के लिये प्रदर्शनी भी लगाई गई।
Newsराजनीतिराज्य

डफरिन सराय एवं फायर बिग्रेड कॉलोनी में आवास कराये खाली, लिया निगम के कब्जे में

ग्वालियर . नगर निगम की संपत्तियों पर अवैध रूप से निवास कर रहे लोगों को निगम के राजस्व अमले द्वारा खाली कराया जा रहा है।
कार्यालय अधीक्षक राजस्व लोकेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त डफरिन सराय स्थित निगम आवास क्रमांक 18 में वेदप्रकाश गोयल अवैध रूप से निवास कर रहे थे। उनको कई बार सूचना देने के उपरांत भी आवास खाली नहीं किया था। जिस पर आज कार्यवाही करते हुए आवास क्रमांक 18 वेद प्रकाश गोयल से रिक्त कराकर निगम आधिपत्य में लिया गया । साथ ही आवास क्रमांक 1 में वीरेंद्र कुशवाह से आवास रिक्त कराया गया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड कॉलोनी का आवास क्रमांक 11 अशफाक खान से रिक्त कर चाबी निगम में जमा कराई गई। कार्यवाही के दौरान उपायुक्त राजस्व सुनील चौहानए नोडल अधिकारी केशव चौहानए पुरुषोत्तम दुबे एवं मदाखलत अमला उपस्थित रहा।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis