Latestराज्यराष्ट्रीय

BJP विधानसभा में 50 सीटों से ज्यादा जीती तो अपने हाथ से अपना मुंह काला कर लूंगा- फूलसिंह बरैया

शिवपुरी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी के नरवर में चुनावी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया भी प्रचार के लिए नरवर पहुंचे। जहां उन्होंने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी, अगर भाजपा इससे ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब हो गई तो खुद अपने हाथ से भोपाल के राजभवन के सामने अपना मुंह काला कर लूंगा। फूल सिंह बरैया ने कहा कि यह बात उनके द्वारा लिखित तौर पर भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को दी गई है।

कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने नरवर नगर परिषद के वार्ड – 10 में कांग्रेस का प्रचार करने पहुंचे थे, जहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने यह बात कही। बरैया ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपना मनोबल ऊंचा रखें और भाजपा को उखाड़ने के लिए काम करें।

ऐसा हुआ तो भाजपा नहीं बचा पाएगी अपनी जमानत
बरैया ने कहा – एससी, एसटी और मुसलमान का वोट यदि कांग्रेस को मिल जाए तो कांग्रेस एकतरफा सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी। पिछली बार जब कांग्रेस ने अपनी सरकार प्रदेश में बनाई थी तो कांग्रेस को 1 करोड़ 30 लाख वोट मिले थे, जबकि मनोबल कमजोर होने के कारण एससी, एसटी और मुसलमान के लोगों का काफी कम मत मिला। अगर इनका मत जो प्रदेश में 2 करोड़ 36 लाख हैं। यह सभी कांग्रेस को मिल जाए तो भाजपा अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas