ATM चोर गैंग के 3 सदस्यों पुलिस ने दबोचा, नगदी सहित औजार भी बरामद
भिंण्ड. कोतवाली थाना पुलिस ने ATM से नगदी चुराने वाले गैंग के 3 आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गये गैंग के सदस्य लखनऊ से लेकर एमपी के अलग-अलग शहरों के एटीएम पर अपना निशाना बनाये हुए थे। पकड़ गये आरोपियों से पुलिस ने नगदी बरामद की है। वहीं, ATM तोड़ने वाले औजार भी बरामद किये गये है।
2 सितम्बर को वाटर बॉक्स पर एक ATM से छेड़छाड़ कर 89 हजार नगदी निकाल लिये थे। एटीएम के केबिन में लगी सीसीटीवी कैमरे की सहायता से जब पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पुलिस को 3 अज्ञात चेहरे दिखाई दिये ।इन 3 आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी।
क्या है मामला
तीन अज्ञात चोर शहर में एटीएम पर वारदात करने की नीयत से घूम रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों की घेराबंदी की और बाइपास के पास हिंदी कैसे एटीएम के पास से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने एटीएम की वारदात को स्वीकारा है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों भिंड शहर में एक एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर 89000 निकले थे। इसके बाद दूसरी वारदात करने की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस ने 63000 बरामद किए। वहीं आरोपियों से पांच एटीएम कार्ड और एक मोबाइल समेत चार पहिया वाहन भी जब्त किया है।पकड़े गए आरोपी अभिषेक मौर्या, विशाल मौर्या, राहुल मौर्या निवासी जगदीशपुर जिला लखनऊ जिला उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपी ने यह बात स्वीकारी है कि वह है अलग-अलग जिलों में पहुंचकर एटीएम को निशाने पर लेते हैं और उनसे छेड़छाड़ कर नकदी चुराते हैं। पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।

