तमिलनाडु की पटाखा की फैक्ट्री में विस्फोट से 7 लोगों की मौत 3 जख्मी
कुड्डालोर. तमिलनाडु के कुड्डालोर में एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट होने के बाद आग लग गयी और घटना में 7 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। विस्फोटा इतना जबरदस्त थाकि 3 किमी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी गयी।
शुक्रवार की सुबह फैक्ट्री हुआ था विस्फोट
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह सब लोग अपने अपने कामों में व्यस्त थे। तभी इलाके की एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक कई लोग भीतर आग में फंस चुके थे।

