ग्वालियर में गणेश जी के पंडाल छोटे हो गए और बीजेपी के पंडाल बड़े- दिग्विजय सिंह
ग्वालियर. ग्वालियर में चल रहे बीजेपी के महासदस्यता अभियान के बीच में अब दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई है। दिग्विजय सिंह ने आज इस महासदस्यता अभियान पर तीखा हमला बोला और कहा कि हिंदुत्व को लेकर चलने वाली बीजेपी के राज में गणेश जी के पंडाल तो छोटे हो गए है पर बीजेपी के पंडाल बड़े होते जा रहे है। सिंधिया की मौजूदगी में ग्वालियर में चल रहे महासदस्यता अभियान को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा सिंधिया के कांग्रेस से जाते ही अब कांग्रेस जिंदा हो गई है और बाकी जवाब उपचुनाव में मिल जाएगा।
महासदस्यता अभियान से गृहमंत्री क्यों दूरी बनाए
दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में आते ही चर्चा करते हुए कहा कि जवाब तो इस सवाल का लेना चाहिए कि ग्वालियर में चल रहे महासदस्यता अभियान से प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा क्यों दूरी बनाए हुए है।
माफियाओं पर हमला बोला तो सबसे ज्यादा चोट शिवराज को लगी
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि जब कांग्रेस ने माफियाओं पर हमला बोला तो सबसे ज्यादा चोट शिवराज सिंह को लगी क्योंकि शिवराज सिंह और बीजेपी को इन्हीं माफियाओं से फंडिंग होती थी।

