फेथ ग्रुप पर इनकम टैक्स का छापे में 250 एकड़ जमीन के दस्तावेज बर्खास्त आईएएस दंपत्ति के नाम मिले
भोपाल. फेथ ग्रुप के मालिक राघवेन्द्रसिंह तोमर और उनके साथी पीयूष गुप्ता चूड़ीवाला पर इनकम टैक्स की छापामार कार्यवाही दूसरे दिन भी जारी रहीं। इसमें 2 बर्खास्त आईएएस दम्पति अरविंद जोशी और टीनू जोशी का नाम भी सामने आया है। इसके साथ ही लगभग 250 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़ा की जानकारी आयकर विभाग ने जुटाई है।
जांच के बीच जमीन के जो एग्रीमेंट और कागजात मिले हैं, उसके मुताबिक जमीनें गरीबों के नाम पर खरीदी गयी। जबकि जांच में इस बेनामी संपत्ति के नाम रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस हैं। जिसके कागजात इनकम टैक्स टीम को मिले हैं। इसमें जमीन लिखाने के बदले उन्हें 30-35 लाख रूपये तक कैश पैमेंट किया गया। जबकि इनकम टैक्स के नियमानुसार जमीन खरीदने के बदले 50 हजार रूपये से अधिक नगद नहीं दे सकते हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि भोपाल में जिस फेथ क्रिकेट अकादमी पर आयकर विभाग ने छापा मारा है, उसकी लगभग आधी जमीन मप्र बर्खास्त आईएएस दंपत्ति अरविंद जोशी -टीनू जोशी के रिश्तेदारों के नाम पर मिली है। इस आईएएस परिवार की रायसेन जिले की 150 एकड़ भूमि भी राघवेन्द्रसिंह तोमर के पास मिलने की जानकारी मिली है। इसकी जांच की जा रही है।

