क्राईम ब्रांच ने 25 हजार के फरारी ईनामी बदमाश गिरफ्तार
ग्वालियर 25 हजार रूपये के फरारी ईनामी बदमाश को पकड़ने हेतु क्राईम ब्रांच की एक टीम प्रभारी क्राइम ब्रांच एसआई विनोद शर्मा के निर्देष पर एएसआई राजकुमार राजावत के नेतृत्व में भेजी गई। दर्शन कालोनी डबरा में क्राईम टीम द्वारा घेराबंदी की गई, तभी प्रातः एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा जो पुलिस टीम को देखकर अपनी पहचान छिपाने के लिये गमछा से मूंह छिपाये हुए था। पुलिस टीम द्वारा उसको पकड़कर शिनाख्त की गई तो वह वंटी पाल पुत्र लायकराम पाल निवासी ग्राम कोठी थाना झांसीरोड जिला ग्वालियर निकला।
आईजी अविनाश शर्मा द्वारा 25 हजार रूपये का ईनामी घोषित किया था। पकड़े गये ईनामी बदमाश वंटी पाल की निशादेही पर अपह्ता को दस्तयाव कर लिया गया। उक्त अपह्ता की दस्तयावी हेतु माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में डब्लू पी क्रमांक 5057/2014 लगाई गई थी।
ज्ञात हो कि थाना मुरार में अप0क्र0 604/2014 धारा 363 भादवि का प्रकरण अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कायम किया गया था। जिसमें 15 अगस्त .2014 को फरियादिया की नावालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति घर के वाहर (सिरोल गांव मुरार) से बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि वंटी पाल पुत्र लायकराम पाल निवासी ग्राम कोठी थाना झांसीरोड ग्वालियर फरियादिया की नावालिग लड़की को अपहरण कर ले गया है।
क्राइम ब्रांच की टीम हैड कान्स्टेबल राजीव सोलंकी, आरक्षक रणवीर यादव, प्रमोद शर्मा, अंगद यादव, रूपेश शर्मा, सतीश परिहार, नवीन पाराशर, महिला आरक्षक राजकुमारी आदि ने बदमाश को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

