ग्वालियर चंबल के लिए सुखद ख़बर- मालनपुर में शीघ्र होगी सैनिक स्कूल की स्थापना
ग्वालियर मध्यप्रदेश में एक और सैनिक स्कूल खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसायटी इस स्कूल को संचालित करेगी रविवार को केंद्रीय कृषि, किसान कल्याणएपंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भिंड जिले के मालनपुर में हॉटलाइन के समीप स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सैनिक स्कूल के लिए राज्य सरकार द्वारा आवंटित जमीन का मौका मुआयना किया । आपको बता दे चंबल अंचल में सैनिक स्कूल खोलना केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की प्राथमिकता में है।
सैनिक स्कूल को आवंटित जमीन का निरीक्षण
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है और इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण भी है। नरेंद्र सिंह तोमर ने सैनिक स्कूल के लिए आवंटित जमीन का निरीक्षण किया और इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। 21ण्06 हेक्टेयर भूमि में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के निर्माण पर 100 करोड़ रुपए की लागत आएगी । रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसायटी और मध्यप्रदेश शासन के शिक्षा विभाग के बीच स्कूल संचालन को लेकर जल्दी ही एक एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे।
मालनपुर के विकास भवन में ली केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने बैठक
सैनिक स्कूल की भूमि के निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मालनपुर स्थित उद्योग विभाग के विकास भवन में पहुंचकर अधिकारियों की एक बैठक भी ली जिसमें भिण्ड सांसद श्रीमती संध्या राय सहित चंबल संभाग के कमिश्नर आरके मिश्रा, आईजी चंबल मनोज शर्मा, कलेक्टर भिंड वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक भिंड मनोज कुमार सिंह सहित आईआईडीसी एकेवीएन के प्रबंध निर्देशक सुरेश शर्मा सहित भिण्ड अशोक जादौन, धीर भदौरिया सहित अन्य जन उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने बताया रक्षा मंत्रालय की ओर से सैनिक स्कूल निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गई है और अब औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। सैनिक स्कूल में हॉस्टल खेल का मैदान सहित अन्य सुविधाएं होंगी । आपको बता दें मध्यप्रदेश में रीवा जिले में एक सैनिक स्कूल है और अब प्रदेश में यह दूसरा सैनिक स्कूल होगा।

