LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बालेंदु शुक्ला भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए, ग्वालियर पूर्व से टिक मिल सकता है

भोपाल. उपचुनाव के पहले प्रदेश में नेताओं द्वारा दल बदलना शुरू हो गया है। भाजपा में सम्मान नहीं मिलने से लंबे समय से नाराज चल रहे बालेंदु शुक्ला ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भोपाल निवास पर कांग्रेस की सदस्यता ली है। बालेंदु शुक्ला ग्वालियर चंबल संभाग से आते है। भाजपा नेता बालेंदु शुक्ला ने आज भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए है।
कांग्रेस ग्वालियर पूर्व से टिकट भी दे सकती है
प्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज होती जा रही है। जानकारी के अनुासर बालेंदु शुक्ला कांग्रेस नेता और पूर्व महाराज स्व माधवराव सिंधिया के मित्र थे और उनका सिंधिया परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ता रहा है। बताया जा रहा है कि माधव राव सिंधिया के निधन के बाद उनका महल से रिश्ता कमजोर हो गया था इसके बाद वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन आज बालेंदु शुक्ला ने कांग्रेस में दोबारा वापसी कर ली। माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें ग्वालियर पूर्व से टिकट भी दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *