Latestराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में 8 मरीजों में ओमिक्रान की पुष्टि

इंदौर. इंदौर में पिछले दिनों विदेश से लौटे जिन आठ संदिग्ध मरीजों के सैम्पलों की निजी मेडिकल कालेज में जीनोम सिक्वेंसिंग जांच हुई थी। उनमें ओमिक्रान वैरिएंट की पुष्टि हो गई है। इसके बाद इन मरीजों के सैम्पल आइएलबीएस दिल्ली भेजे गए थे, जहां ओमिक्रान की पुष्टि हो गई है। विगत दिनों एमजीएम मेडिकल कालेज से भेजे गए आठ सैम्पलों जीनोम सिक्वेंसिंग जांच की गई थी। जांच में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रान की संभावना पूर्व में ही जताई गई थी।

मेडिकल कालेज ने दिल्ली की आइएलबीएस लैब को इसकी रिपोर्ट फाइल 24 दिसंबर को भेजी थी। वहां के माइक्रोबायलाजिस्ट डा. राजेश पांडे को भी यह रिपोर्ट भेजी गई थी। डा. पांडे ने इस रिपोर्ट का अध्ययन कर इंदौर के संदिग्ध मरीजों में ओमिक्रान के बी.1.1.529(बीए.1) की पुष्टि की है। दिल्ली एनसीडीसी विभाग अधिकृत रुप से इसकी रिपोर्ट जारी करेगा।

विदेश से लौटे जिन आठ संदिग्ध मरीजों में ओमिक्रान वेरिएंट की पुष्टि हुई उनमें से दो लोग न्यूयार्क व लंदन से लौटे थे। इसके अलावा एक व्यक्ति को दुबई से लौटा था। इसके अलावा अफ्रीका के तंजानिया से लौटे दो मरीजों में ओमिक्रान वैरिएंट की पुष्टि हुई है। चिकित्सकों के मुताबिक जिन मरीजों में ओमिक्रान की पुष्टि हुई। उन्हें हल्का बुखार, खांसी व सर्दी लक्षण थे। एमआरटीबी से अब तक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş