पेट्रोल पम्प के मैनेजर 19 लाख की लूट का खुलासा, 6 बदमाशों ने लूट की थी, गोरमी से बुलाये थे बदमाश
ग्वालियर. चम्बल संभाग के जिले भिण्ड की यूपी सीमा पर स्थित पेट्रोल पम्प की लूट का खुलासा भिण्ड और यूपी पुलिस की संयुक्त तलाशी अभियान के बाद कर लिया गया है। इस लूट का घटना को 6 बदमाशों ने अंजाम दिया था। इन लुटेरों को रकम की खबर देने वालों में पेट्रोल पम्प पर तैनात चौकीदार का लड़का भी शामिल था। पुलिस ने इस घटना में 6 आरोपियों को पकड़ लिया है। इस घटना में पूरे समय भिण्ड एसपी मनोजकुमार सिंह उपस्थित रहें। भिण्ड पुलिस की सक्रियता से सभी बदमाशों को घटना के बाद ही दबोच लिया गया।
गुरूवार की दोपह 11 बजे माधौगढ़, जिला जालौन उत्तरप्रदेश की भिण्ड सीमा पर एक पेट्रोल पम्प मैनेजर दीपक दौहरे सुबह 11 बजे 19 लाख रूपये की रकम लेकर बंगरा की तरफ जा रहा था। इसी बीच मिहोना की ओर से आयी एक कार ने मोटरसाईकिल सवार मैनेजर में टक्कर मार दी। कार में से 2 बदमाश उतरे उन्होंने कट्टा और पिस्टल की दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया और घटनास्थल से भाग निकले।
तीस सेकेण्ड में लूट को दिया था अंजाम
यह बदमाशों ने लूट की घटना को 30 सेकेण्ड में अंजाम दिया था। मोटरसाईकिल मैनेजर में पीछे से टक्कर मारने के बाद गाड़ी रूकी। 2 बदमाश कार से उतरे और कट्टा व पिस्टल की दम पर रूपयों से भरा बैग को छीना। इतने में कार ड्राइव कर रहे बदमाश ने कार को बैंक मिहोना की तरफ कर ली। इसके बाद 3 बदमाश भाग निकले और इसके बाद लूट की घटना से पीडि़त मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी।

यह है लूट के आरोपी
नैतिक यादव पुत्र जरनैल सिंह यादव निवासी मेन रोड गोरमी
संजीव उर्फ संजू पुत्र हरी सिंह नामदेव निवासी जैन मंदिर रोड गोरमी
आकाश पुत्र राम अवतार निवासी कल्याणपुरा रोड गोरमी
विकास उर्फ अंग्रेज पुत्र गुड्डू ओझा निवासी गोरमी
लला पलिया निवासी मिहोना
सोनू राजावत, चौकीदार का लड़का
पुलिस ने लूट के आरोपी दबोचे
भिण्ड एसपी मनोजकुमार सिंह ने बताया कि लूट की घटना में 6 आरोपियों को दबोच लिया गया है। बदमाशों से लूट की रकम बरामद कर ली गयी।
मनोजकुमार सिंह, एसपी, भिण्ड

