आपका आर्शीवाद मेरी ताकत और ऊर्जा है.डॉ. सिकरवार
ग्वालियर। आप सबके आर्शीवाद से मुझे कांग्रेस पार्टी ने ग्वालियर पूर्व का उम्मीदवार बनाया है, मैं आप सबकी भावनाओं के अनुरूप काम करते हुये जहां आपका पसीना गिरेगा वहां मैं अपना खून बहाऊगां और आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा। आपका आर्शीवाद मेरी ताकत और ऊर्जा है। क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी ऐसा मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूॅ। यह उद्बोधन आज ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याषी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने क्षेत्र में आयोजित विभिन्न बैठकों में कही।
आज सुबह 8 बजे सैकड़ो कार्यकर्ता सिविल हॉस्पीटल मुरार के बाहर डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में एकत्रित हुये और वहां से नया संतर, कृष्णपुरी गली नं.2, आजाद नगर गली नं.1, आजाद नगर गली नं.2, रामकला नगर, हरिओम कॉलोनी, मेन रोड 7 नं. चौराहा, बंगले के बगल से रिवन्यू कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, सेंटपॉल काली माता मंदिर पर जनसम्पर्क का समापन हुआ। जनसम्पर्क के बाद क्षेत्र में जगह-जगह बैठकें आयोजित की गई। जनसम्पर्क एवं बैठकों में डॉ. सिकरवार का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सतीश सिंह सिकरवार जिंदाबाद के नारे लगाये गये।
20 अक्टूबर कार्यक्रम
प्रातः 8 बजे बारादरी चौराहा मुरार से वार्ड क्रमांक 26 में जनसम्पर्क शुरू होगा।

