मप्र के 4 मंत्रियों ने दिग्विजय सिंह पर 10 करोड़ रूपये की मानहानि का केस ठोका
भोपाल. मप्र सरकार के 4 मंत्रियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ने वालों को 35 करोड़ रूपये में बिकने का आरोप लगाया था। सोमवार को एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट (जहां विधायकों और सांसदों के केस की सुनवाई होती है) में यह केस मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्नसिंह तोमर, महेन्द्र सिंह सिसौदिया और मुन्नालाल गोयल की ओर से किया गया है। इसमें मंत्रियों को 10-10 करोड़ रूपये की मानहानि होना बताया गया और क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की हैं।
दूसरी बार सुनवाई विशेष न्यायाधीश प्रवेन्द्रकुमार सिंह की अदालत ने अगली सुनवाई और परिवादियों के बयान दर्ज करने के लिये 18 नवम्बर की तारीख तय की है।
कांग्रेस से गद्दारी कर 35-35 करोड़ में बिके
मंत्रियों की ओर से मानहानि का परिवाद पेश करने वाले एडवोकेट विजय शर्मा और मोहम्मद शफीक ने बताया कि 17 अक्टूबर को दिग्विजय सिंह ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा था कि लोकतंत्र के बही खाते में जो लोग कांग्रेस से गद्दारी कर 35-35 करोड़ में बिके, उन्हें जिन लोगों ने उन्हें वोट दिए उसमें से वोट देने वालों को उनका हिस्सा देना चाहिए। जब तक उन्हें उनका ₹35 करोड़ में से हिस्सा ना मिले, तब तक उन्हें वोट नहीं देना चाहिए।