नवंबर में भारत को मिलेंगे 3 और राफेल
नई दिल्ली. भारत को नवंबर महीने की शुरूआत में 3 और राफेल विमान मिल जाएंगे, हालांकि तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अभी 5 राफेल पूरी तरह से भारतीय वायुसेना में शामिल हो चुके है। भारतीय वायुसेना को 2016 के समझौते के अनुसार कुल 36 राफेल विमान मिलने है जिनमें से शुरूआती 5 मिल चुके है।
3 राफेल को पश्चिम बंगाल में तैनात किया जाएगा
सितंबर को भारतीय वायुसेना के अंबाला एयरबेस पर ऑपचारिक रूप से तैनात हो चुके है और उन्हें वायुसेना में शामिल करते समय भारत और फ्रांस दोनों ही देशों के रक्षामंत्री मौजूद रहे थे। राफेल की दूसरी बैच में तीन विमान भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनेंगे और इन्हें पश्चिम बंगाल में तैनात किया जाएगा। बता दें कि भारत-चीन में जारी तनाव के बीच राफेल विमानों के आने से वायुसेना को काफी मजबूती मिली है।

