ब्रह्मोस में स्वदेशी प्रणाली का इस्तेमाल, सेना पर दिया ये बयान- डीआरडीओ
बेंगलुरूः भारत ने हाल में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया था, जिसकी मारक क्षमता 400 किमी से ज्यादा है। रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस मिसाइल का प्रक्षेपण बालासोर के चाँदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) से किया था। अब डीआरआईडीओ प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने ब्रह्मोस के अलावा अन्य मिसाइलों के परीक्षण पर जानकारी दी।
डीआरडीओ प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने कहा, ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। परीक्षण मुख्य रूप से मिसाइल में स्वदेशी सामग्री को बढीने के लिए किया गया है. ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली में शामिल कई स्वदेशी प्रणालियों ने पूर्ण संतुष्टी के साथ काम करना शुरू कर दिया है और स्वदेशी सामग्री अब ब्रह्मोस में बढ गई हैं।

