LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में आउटसोर्स कर्मियों की 7 दिन की कटी सैलरी

ग्वालियर. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाही पर आउटसोर्स कर्मियों का 7 दिन का वेतन काटने के साथ जेडओ को नोटिस जारी किया है। निगमायुक्त संघप्रिय ने बताया कि बीएलओ के सहयोग के लिए लगाए गए आउटसोर्स कर्मियों की उपस्थिति की कलेक्टर कार्यालय में संयुक्त समीक्षा बैठक में जांच की गई, तो पता चला कि कई कर्मचारी निर्धारित मतदान केंद्रों पर ड्यूटी के दौरान मौजूद नहीं थे। इससे पुनरीक्षण और डिजिटलीकरण कार्य प्रभावित हुआ।
काट दिया वेतन
निगम द्वारा जारी सूची में कुल 11 कर्मियों को अनुपस्थित पाया गया। इसमें मतदान केंद्र क्रमांक 116 नीलूश यादव, 117 हिमांशु शर्मा, 118 हृदेश शर्मा, 119 विनय दीक्षित, 120 अरुण सिंह, 121 शुभमजन सिंह, 122 निखिल यादव, 199 पंकज यादव, 153 जीतेंद्र कुमार, 123 दीपक पाल, 198 अभिषेक यादव शामिल हैं। निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्य में लापरवाही को गंभीर मानते हुए निगम ने सभी अनुपस्थित आउटसोर्स कर्मियों के सात दिन का वेतन काटा गया। इधर, विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उदासीनता बरतने पर क्षेत्राधिकारी (जेडओ) क्षेत्र क्रमांक 22 उत्पल सिंह भदौरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *