LatestNewsराष्ट्रीय

सिंधिया बनाये जा सकते कैबिनेट मंत्री, प्रधानमंत्री मोदी नवरात्रि के बाद करेंगे कैबिनेट विस्तार

नई दिल्लीण् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी मंत्रिपरिषद के विस्तार का दबाव बढ़ने लगा है। अपने दूसरे कार्यकाल के सवा साल में सरकार से 4 मंत्री कम हो गए है इनमें तीन कैबिनेट मंत्री शामिल है इससे मौजूदा मंत्रियों पर काम का दबाव बढ़ा है। एक मंत्री के पास मंत्रालय है जबकि पांच मंत्री तीन.तीन मंत्रालयों को संभाल रहे है।
पिछले सवा साल के कार्यकाल में सरकार का एक भी विस्तार या फेरबदल नहीं हुआ है जबकि चार मंत्री कम हो गए है। दरअसल भाजपा के दो सहयोगी दलों शिवसेना और अकाली दल ने सरकार से नाता तोड़ा और दोनों के एक.एक कैबिनेट मंत्री ने सरकार से इस्तीफा दे दिया। शिवसेना के अरविंद सावंत और अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने अपने इस्तीफे दिए थे।
अब लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद एक और कैबिनेट मंत्री का पद रिक्त हो गया इसके पहले रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगाड़ी के निधन से सरकार में एक पद खाली हुआ था इसके चलते कुछ मंत्रियों पर काम का बोझ बढ़ा है और उन्हें एक साथ कई मंत्रालय संभालने पड़ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino jojobet jojobet giriş avrupabet avrupabet giriş avrupabet güncel