पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए 8 मोबाइल और 10 हजार रूपये नगद बरामद किये
ग्वालियर. 3 अक्टूबर को माधवगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्कड़खाना के पुल के पास जो लूट हो गयी उसके बाद पुलिस ने इस घटना को चुनोती के रूप में स्वीकार करते हुए और सारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को छोड़कर एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर ने टीम बनाकर महज 7 दिन के अन्दर इस लूट का खुलासा कर दिया है। आपको बता दें कि इस लूट के आलावा पकड़े गये दो लुटेरों से कई ओर लूटों और अपराध का खुलासा हुआ है। इन दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 08 मोबाइल और नगद 10 हजार रूपये बरामद किये गये।
क्या है पूरा मामला
3 अक्टूबर को लक्कड़खाना पुल के पास हुई लूट में पकड़े दो युवकों विवेक बाल्मीक और कपिल जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना के आरोपी तक पहुंचने के लिये घटनास्थल लेकर आरोपियों तक लगभग 40 से 45 कैमरों का सहारा लिया और 5 किमी ट्रैक बनाया गया, कैमरों से ली गयी फुटेज इतनी धुंधली थी उनके चेहरों को पहचनाने परेशानी हो रही थी। इसके बाद लुटेरों के वाहन और हुलियां को आधार मानकर आरोपियों को पकड़ा गया हैं। एएसपी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि विवेक से आगे पूछताछ में 2 से 3 लूट का खुलासा होने की संभावना हैं। लुटेरे विवेक बाल्मीक से 8 मोबाइल जब्त किये गये लेकिन जो मोबाइल लक्कड़खाना पुल से लूटा गया, पुलिस को लुटेरे विवेक जब्त करने में काफी परेशानी हुई है।
लक्कड़खाना पुल के पास हुई लूट से इलाके में काफी दहशत का माहौल था इसलिये पुलिस के चुनौती थी इन बदमाशों को पकड़ने के लिये एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर, सीएसपी लश्कर आत्माराम शर्मा, थाना प्रभारी संतोष यादव एसआई गंभीर सिंह यादव, हैड कान्स्टेबल कालीचरण शर्मा आदि ने कड़ी मशक्कत करते हुए लुटेरे विवेक बाल्मीक, अशोक जाटव को दबोचने में कामयाबी मिली।

