हवाईजहाज में उड़ान के दौरान एक बच्चा जन्मा
नई दिल्ली. इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरू की एक उड़ान में बुधवार को एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया । यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गयी। एक सवाल के जबाव में इंडिगो ने कहा कि हम इसकी पुष्टि करते हैं। कि दिल्ली से बेंगलुरू की उड़ान संख्या 6ई122 में एक बच्चे का समय पूर्व जन्म हुआ है। इस संबंध में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। उड्डयन उद्योग के एक सूत्र ने बताया कि दिल्ली-बेंगलुरू की उड़ान संख्या 6ई122 के रास्तें में एक बच्चे का जन्म हुआ है। यह उड़ान आज शाम 4.30 बजे बेंगलुरू हवाई अड्डे पर उतरी।
डिलिवरी क्रू मेम्बर्स ने करवाई
डिलिवरी एयरलाइन्स के ट्रेंड क्रू मेम्बर्स ने करवाई। इंडिगो ने अभी बच्चे और बच्चे की मां के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने के बाद इंडिगो के क्रू मेम्बर्स ने बच्चे और उसकी मां को बधाई दी और तोहफा सौंपा। सोशल मीडिया पर बच्चे के जन्म के बाद की कई तस्वीरें भी साझा की जा रही हैं।