खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह उपचुनाव से पहले 100 के नोट बांटते नजर आए
भोपाल. मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री और उपचुनाव में अनूपपुर विधानसभा से भजपा के संभावित प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पहले पद का दुरूपयोग कर भ्रष्टाचार करने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की अब एक वीडियो ने मुश्किलें बढ़ा दी है। वायरल वीडियो में वे 100 के नोट बांटते नजर आ रहे है। कांग्रेस ने लगातार दूसरे दिन चुनाव आयोग से शिकायत की है लेकिन बिसाहूलाल ने सफाई दी है कि वायरल हो रहा वीडियो पुराना है। उधर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस झूठी बातें फैला रही है।
महिलाओं व बच्चों की लंबी लाइनें दिख रही
बता दें कि वीडियो में बिसाहूलाल नोट बांटते दिख रहे है, महिलाओं और बच्चों की लंबी लाइनें दिख रही है। मंत्री एक-एक कर सभी को नोट देते नजर आ रहे है इस दौरान पीछे से मंत्री जी के समर्थन में नारेबाजी हो रही है, हालांकि वीडियो कब का और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
बच्चियों को 10 रुपए व 100 रुपए शगुना के तौर पर दिए
मंत्री बिसाहूलाल ने कहा कि मंत्री बनने पर गांव में लोगों ने हमेशा की तरह कलश रखकर स्वागत किया, इसी दौरान हमेशा की तरह बच्चियों के कलश को 10 रुपए और 100 रुपए शगुना के तौर पर दिए थे। आचार संहिात लगने के बाद ऐसा कुछ नहीं किया, कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है।

