9 मार्च को चैम्पियंस ट्रॉफी फायनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से

लाहौर. साउथ अफ्रीका चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफायनल में 363 रन का टारगेट चेज कर रही है। टीम ने 49 ओवर के बाद 96 विकेट पर 294 रन बना लिये है। डेविड मिलर और लुंगी एनगिडी नाबाद है। मिलर फिफ्टी लगा चुके है।
कगिसी रबाडा 16 रन, और रायन रिकेल्टन 17, को मैट हेनरी ने आउट किया है। हेनरिक क्लासन 3रन, रासी वान डरडसन 69 रन और कप्तान टेम्बा बावुमा 56रन, को मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेज दिया। केशव महाराज 1 रन, और मार्को यानसन 3 रन, को ग्लेन फिलिप्स ने आउट किया। वायन मुल्डर 8 रन को माइकल ब्रेसवेल और एडन मार्करम 31, को रविन रवीन्द्र ने आउट किया।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बुधवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 8 विकेट पर 362 रन बना डाले। यह टूर्नामेंट इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। ऑस्ट्रेलिया ने इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 356 रना बनाये थे।
अफ्रीकी टीम से रचिन रवीन्द्र 108 रन, और केन विलियम्सन 102 रन, ने शतकीय पारियां खेली। जबकि डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स फिफ्टी बनाने से चूक गये। दोनों ने 49 रन बनाये। लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके। रबाडा को 2 विकेट मिले और वायन मुल्डर को एक विकेट झटका।

