थाटीपुर पुनर्विकास योजना के तहत हाईराइज मल्टी और 800 प्लॉट बनाए
ग्वालियर। थाटीपुर पुनर्विकास योजना के तहत हाईराइज मल्टी बनाई जाएगी, जिनमें 800 प्लॉट बनाए जाएंगे। इसमें 2 BHK से लेकर 5 BHK तक के प्लॉट शामिल हैं। प्रथम फेज में 288 प्लॉट तैयार किए जाएंगे, जबकि दूसरे फेज में बाकी बचे प्लॉट तैयार किए जाएंगे। 5 BHK वाले प्लॉट की कीमत 2 करोड़ 34 लाख 89 हजार रुपए रहेगी। जबकि 4 बीएचके की कीमत 1 करोड़ 60 लाख 19 हजार रुपए, 3 BHK की कीमत 1 करोड़ 7 लाख 92 हजार रुपए एवं 2 BHK की कीमत 73 लाख 20 हजार रुपए रहेगी। थाटीपुर के पॉश इलाके में हाउसिंग बोर्ड द्वारा पुनर्विकास योजना पर कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत यहां पर 800 प्लॉट बनाए जाएंगे।
इन प्लॉटों के निर्माण कार्य के लिए शासकीय भवनों को हटाया जाना है, लेकिन यह कार्य लंबे समय से अटका हुआ है। इसके कारण थाटीपुर पुनर्विकास योजना का कार्य लगातार पिछड़ रहा है। शासकीय आवासों को हटाने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन इसका भी कोई नतीजा नहीं निकला है। थाटीपुर पुनर्विकास योजना के तहत मार्केट भी तैयार की जाएगी। इसमें 30 दुकानों का निर्माण किया जाएगा, जो कि दो अलग-अलग साइज की होंगी। इनमें 32.88 मीटर, 181.76 मीटर की होंगी।
प्रथम चरण में बनेंगे इतने प्लॉट
थाटीपुर पुनर्विकास योजना के प्रथम चरण में 3 बीएचके 168, 2 बीएचके 120, कुल 288 प्लॉटों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, साथ ही तकनीकी स्वीकृति भी ली जानी है।
यह आ रही हैं रुकावटें
अजाक्स कार्यालय को अभी तक खाली नहीं कराया गया है, जिसके कारण 96 जी टाइप भवनों का निर्माण अटका हुआ है। इसके साथ ही 33 शासकीय आवास एवं बैरकों को खाली नहीं कराया गया है, साथ ही नगर निगम द्वारा नई सीवर एवं पानी की लाइन नहीं डाली गई है, जिसके कारण सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है।
इतने

