7th Pay Commission -महंगाई भत्ते के साथ केन्द्रीय कर्मचारियों को मिल सकता एक और तोहफा, केन्द्र सरकार कर रही है विचार
नई दिल्ली. 7th Pay Commission आगामी माह में सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती हे। केन्द्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और बड़ा ऐलान कर सकती है और साथ ही खबर है कि कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। कर्मचारी यूनियन लम्बे समय से फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग कर रहा है। इस समय सरकारी कर्मचारियों को 2.57 फिटमेंट फैक्टर का लाभ मिल रहा है। जिसे बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग हो रही है। अगर सरकार ऐसा करती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी।
क्या होता है फिटमेंट फैक्टर
केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी तय करते समय तमाम भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, टीए और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) कर्मचारी की बैसिक सेलरी को फिटमेंट फैक्टर से गुनाकर के निकाला जाता है। फिटमेंट फैक्टर से ही कर्मचारियों की बैसिक सैलरी में इजाफा होता है। अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 कर देती है तो मिनिमम बेसिक सैलरी 18 हजार रूपये से बढ़कर 26 हजार रूपये हो जायेगी। यानी सरकार कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में 8 हजार रूपये का इलाफा हो सकता है।
एंट्री लेवल की सैलरी
केन्द्र सरकार ने इससे पहले 2017 में एंट्री लेवल पर बेसिक पे को 7 हजार रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 18 हजार रूपये किया थाि। फिलहाल न्यूनतम बेसिक सैलरी 18 हजार रूपये है और ज्यादातर बेसिक सैलरी 56900 रूपये हैं। बेसिक सैलरी को 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुना करके निकाला जाता है। मान लीजिये कि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18 हजार रूपये हैं तो अलाउंस को छोड़कर 18000 x2.57 =46,200 रूपये मिलेंगे। अगर यही 3.68 हो जाता है। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ी बढ़ोत्तरी हो जायेगी।
लाखों कर्मचारियों को होगा लाभ
महंगाई के बढ़ते आंकड़े को देखते हुए कहा जा रहा है कि सरकार इस बार 4-5 प्रतिशत तक DA बढ़ा सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी इस पर किसी भी तरह का बयान नहीं जारी किया गया है। अगर सरकार महंगाई के आंकड़े को देखते हुए कर्मचारियों के DA में इजाफा करती है, 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को इसका लाभ मिलेगा।
शेष डीए का हो सकता है पेंमेंट
ऐसी खबर है कि सरकार कोरोना के चलते रोके गये महंगाई भत्ते का भुगतान कर सकती है। केन्द्र सरकार 2 लाख रूपये का डीए एक साथ कर्मचारियों को देने का प्लान कर रही है। कर्मचारियों की ओर से जनवरी 2020 से जून 2021 तक रूका हुआ महंगाई भत्ता देने की लम्बे समय से मांग की जा रही है।

