Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

7th Pay Commission -सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली अच्छी खबर, महंगाई भत्ते में होगी बढ़ोत्तरी से इतनी बढ़ेगी सैलरी

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स ब्रेसबी से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोत्तरी का इंतजार कर रहे हैं। इस दोरान खबर आ रही है कि केन्द्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकती है। आमतौर पर केन्द्र सरकार साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में DA में संशोधन करती है। जिसकी आधिकारिक घोषणा बाद में की जाती है। अगर सरकार डीए बढ़ाती है तो कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जायेगी।
महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा
केन्द्र सरकार महंगाई भत्ते में एक बार फिर से इजाफा करने वाली है। CPI-IW आंकड़े के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर सकती है। सातवे वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिये यह बढ़ोत्तरी की जायेगी। जो जुलाई 204 से प्रभावी होगी।
कर्मचारियों की कितने बढेगी सैलरी?
अगर सरकार कर्मचारियों के लिये महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी कर सकती है तो आगामी डीए इजाफा टेक होम सैलरी में जुड़ेगी। अगर किसी की बेसिक सैलरी 55,200 रूपये मिलती है तो 50 प्रतिशत उनका महंगाई भत्ता 27,600 रूपये है। वहीं अगर महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत हो जाता है तो उनका महंगाई भत्ता बढ़कर 29, 256 रूपये हो जायेगा। यानी कर्मचारियों का वेतन 29,256 रूपये -27,600 रूपये =1,656 रूपये बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *