7वें वेतनमान में 7.5 लाख कर्मचारियों को 10% HRA
भोपाल. राज्य सकरार ने एमपी के 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के अनुसार गृहभत्ता (एचआरए) और यात्रा श्राज्जा (टीए) का देश शुक्रवार को जारी कर दिया। भोपाल और इन्दौर जैसे ’’ए‘‘ श्रेणी के शहरों में मूल वेतन का 10 प्रतिशत गृह भत्ते के रूप में दिया जायेगा।
3 से 7 लाख आबादी वाले शहरों में यह 7 और 3 लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में 5 प्रतिशत एचआरए मिलेगा। अभी तक यह भत्ते छठे वेतनमान के हिसाब से मिल रहे थे। जिसमें ’’ए‘‘ श्रेणी के शहरों केवल 5 प्रतिशत एचआरए दिया जा रहा था। 9 सालों के बाद पहली बार इइसमें संशोधन किया गया है।

