50 हजार रूपये की रिश्वते लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हेड कॉन्स्टेबल अरूण शर्मा, केस कमजोर करने के एवज में मांगे थे 5 लाख रूपये
इन्दौर. लोकायुक्त पुलिस ने 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए हेड कॉन्स्टेबल को रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसने एक मामले में केस कमजोर करने के एवज में महिला से 5 लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी।पहली किश्त में उसने 50 हजार रूपये लिये और पकड़ा गया। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल का नाम अरूण शर्मा है। वह एमआंईजी थाने में पदस्थ है। लोकायुक्त पुलिस ने उसका सहयोग करने वाले साथी अय्यूब खाने को भी सह आरोपी बनाया गया है।
एसपी लोकायुक्त बोले
फरियादी महिला मेघा मंसूरी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि पति बासिल मंसूरी ने मेरे खिलाफ एमआईजी थाने में मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया था। इसकी विवेचना हेड कॉन्स्टेबल अरूण शर्मा कर रहे थे। उन्होंने जेल न भेजने और केस कमजोर करने के एवज में 5 लाख की रिश्वत मांगी थी, जांच में शिकायत सही पायी गयी।
रिश्वत लेने महिला के फ्लैट पर भेजा था
हेड कॉन्स्टेबल अरुण शर्मा ने शनिवार शाम को अपने साथी अय्यूब खान को महिला के फ्लैट पर भेजा। अय्यूब खान ने रिश्वत की राशि 50 हजार रुपए लेकर अरुण शर्मा को दी। तभी लोकायुक्त की टीम ने दोनों को रंगेहाथों पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 और 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

