Latestराज्यराष्ट्रीय

5 जनवरी के बाद तय होगा कब होंगे 5 राज्‍यों के विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली. सोमवार को देशभर में बढ़ते ओमीक्रॉन के खतरे के बीच आज चुनाव आयोग और हेल्थ मिनिस्ट्री के अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक के खत्म होने के बाद अब सभी के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या चुनाव आयोग अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को टाल सकता है और अगर नहीं तो क्या रैलियों पर रोक लगेगी।

जनवरी में फिर होगी बैठक
 चुनाव आयोग अगले वर्ष होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों को टालने के मूड में नहीं है। इसका निर्णय लेने से पहले चुनाव आयोग जनवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर से स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक करेगा। अगले वर्ष उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब व मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आज चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य सचिव के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। हालांकि, चुनाव आयोग अभी रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य सचिव से बैठक करेगा। जनवरी में इस बात की पुष्टि हो जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त करेंगे उत्तर प्रदेश का दौरा
इसके अलावा, मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य अधिकारी राज्य में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *