अचलेश्वर मंदिर की दानपेटियों में श्रद्धालुओं की निकली पर्चियां, दान के 5.52 लाख रूपये निकले

ग्वालियर. शहर के नहीं बल्कि पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियों को गुरूवार को खोला गया तो उनमें केवल नगदी और चांदी का चढ़ावा ही नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की भावनाओं, सपनों और मन्नों से भरी दर्जनों पर्चियां भी मिली है। इनमें एक युवक की लिखी पर्ची सबसे ज्यादा चचा्रओं में रहीं। उसने भगवान शिव के सामने संकल्प लिया कि जब तक उसकी मासिक आय एक लाख रूपये नहीं हो जाती है वह तब तक सड़क पर कितने भी सुन्दर लड़कों, उनकी और नहीं देखेगा। युवक के इस अनोखे संकल्प ने दान राशि की गणना कर रहे अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का भी ध्यान खींच लियां।
दान पेटी में निकली पर्चियां
मंदिर ट्रस्ट ने जून माह की दान राशि की गणना बैंक और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में कराई है। दान पेटियों को विधिवतःखोलकर नोट, सिक्कों और अन्य चढ़ावें की गणना की गयी है। इस बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा लिखी गयी है। मन्नतों की पर्चियां भी निकली है। जिन्हें अलग से सुरक्षित रखा गया है।
5.52 लाख रुपए का मिला दान
दान राशि की गणना करीब 20 सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों और डाक विभाग के अधिकारियों की टीम ने की। जून माह में मंदिर की दान पेटियों से 5 लाख 52 हजार 580 रुपये नकद प्राप्त हुए। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चांदी के नाग-नागिन के जोड़े और कुछ पुराने सिक्के भी मिले। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि अचलेश्वर महादेव में आने वाले श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ अपनी मनोकामनाएं भगवान के चरणों में समर्पित करते हैं। दान पेटियों से निकली इन पर्चियों ने एक बार फिर यह दिखाया कि लोगों के सपने, संघर्ष और उम्मीदें आज भी आस्था से गहराई से जुड़ी हुई हैं।

