पंजाब बॉर्डर पर हथियारों से भरा बैग बरामद हुआ
नई दिल्ली. पंजाब बॉर्डर पर अमृतसर पुलिस और बीएसएफ ने हथियारों से भरा बैग बरामद किया है। बैग से पांच असाल्ट राइफल, पांच पिस्टल और नौ मैगजीन बरामद हुई हैं। माना जा रहा है कि यह बैग पाकिस्तानी तस्करों ने छिपाकर रखा था। इससे पहले सोमवार को भी एसटीएफ ने अमृतसर से हथियार बरामद किए थे।
NIA ने गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ के खिलाफ 13 स्थानों पर छापे मारे
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ को खत्म करने के लिए अभियान चला रखा है। एजेंसी ने इसे लेकर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 13 स्थानों पर तलाशी ली। NIA ने जिन जगहों पर छापेमारी की उनमें पंजाब के फाजिल्का, तरनतारन, लुधियाना, संगरूर और मोहाली, हरियाणा का यमुनानगर जिला, राजस्थान का सीकर जिला और दिल्ली शामिल हैं। अगस्त 2022 में दर्ज दो मामलों में भारत और विदेश में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच उभरती सांठगांठ को खत्म करने के लिए ये छापेमारी की जा रही है।

