3 प्रतिशत महंगाई भत्ता को कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी
भोपाल. मंगलवार को मध्यप्रदेश मंत्रि परिषद की बैठक में डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की सीएम की घोषणा का औपचारिक अनुसमर्थन किया या है।
बैठक में खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के चलते मध्यप्रदेश में रसोई गैस, पैट्रोल और डीजल की आपूर्ति तथा व्यवस्था लेकर भी चर्चा की गयी है। ताकि आपूर्ति प्रभावित न हो और आवश्यक तैयारियां की जा सके। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन के स्थान पर प्रभारी मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव डॉ . राजेश राजौरा उपस्थित रहे। वहीं, बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल शामिल नहीं हुए है।
जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से चलेगा
सीएम ने कहा हैकि एमपी में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने सराहना की है। भारत सरकार भी जल संरक्षण के लिये जनभागीदारी पर आधारित इसी प्रकार का अभियान शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। उन्होंने बताया है कि एमपी में 19 मार्च से जल गंगा संवधन अभियान की शुरूआत की जायेगी। जिसके माध्यम से जल संरक्षण और जल स्त्रोतों के संवर्धन के लिये व्यापक अभियान चलाया जायेगा।

