Newsमप्र छत्तीसगढ़

बालिका सुधारगृह के वार्डन को पीटकर भागी 3 लड़कियां, महिला बोली -गला दबाया, दूसरी लड़की ने हाथ में काटकर चाबी छीन

वार्डन के हाथ पर एक लड़की ने चाबी छीनने के लिए दांत से काटा

मुरैना. बड़ोखर स्थित बालिका सुधारगृह से मंगलवार की देर रात 3 लड़कियां भाग गयी। लड़कियां ने वार्डन के साथ मारपीट कर उससे चाबी छीन ली और फिर से फरार हो गयी। 3 में से 2 नाबालिग और एक बालिग है। घटना के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। हालांकि सुधारगृह के कई सीसीटीबी बंद और कुछ खराब मिले हैं। स्टेशन रोड थाना इलाके के बड़ोखर में स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बालिका सुधार गृह में 3 युवतियों वार्डन को पकड़कर पीट दिया और गेट की चाबी छीन ली। महिला सुधार गृह की अधीक्षिका शशि कुलश्रेष्ठ ने बताया कि एक लड़की ने उनका गला दबाया तो दूसरी ने उस हाथ में काट लिया जिसमें चाबी थी। ताकि वह चाबी छोड़ दें। इसके बाद तीसरी लड़की ने चाबी लेकर ताला खोलकर वहां से तीनों युवतियां भाग गयी।
वार्डन ने अधिकारियों को दी सूचना
वार्डन रामसनेही सोलंकी के मुताबिक मंगलवार की रात वह मुख्य गेट पर ताला लगाकर अपने कमरे में सो रही थी। देर रात तीनों लड़कियों ने उन्हें जबरन कमरे में ले जाकर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद वार्डन घबरा गयी। उन्होंने पड़ोसी से अधिकारियों को फोन लगवाकर घटना की जानकारी दी। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वार्डन का मेडीकल कराया गयाहै। जिसके बाद वह अपनी बेटी और दामाद के घर चली गयी। थाना प्रभारी एसआई संजय वरैया के मुताबिक महिला सुधारगृह से 3 लड़कियां वार्डन के साथ मारपीट कर भागी है। इनमें 2 नाबालिग और एक बालिग है। तीनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
2 नाबालिग 2 दिन पहले ही आईं थी
पुलिस के अनुसार फरार लड़कियों में एक को 23 फरवरी को सुधार गृह लाया गया था, जो कैलारस क्षेत्र की समई पंचायत के सिरोधा गांव की रहने वाली है और बालिग है। वहीं दो अन्य नाबालिग लड़कियों को 9 मार्च को यहां लाया गया था, जिनमें से एक पोरसा और दूसरी सबलगढ़ की रहने वाली है।थाना प्रभारी के अनुसार मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन सुधार गृह के कई सीसीटीवी बंद और कुछ खराब मिले हैं। पुलिस टीम फरार लड़कियों की तलाश में लगी हुई है।बता दें इस सुधार ग्रह से पहले भी लड़कियों के भागने के मामले सामने आए हैं। अब तीन लड़कियों के भागने से इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *