3 नकाब पोश बदमाशों ने युवक से की मार, ले गये सोने की चैन, सिर में मारी ईंट
मुरैना. जीवाजीगंज स्थित एक युवक से 3 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट कर पैसे लूटने वाले युवक के विरोध करने पर बदमाशों ने युवकी की मारपीट कर और चेन लूट कर भाग गये। नगर निगम में ठेकेदारी करने वाले युवक विष्णु तोमर अपने किसी व्यक्ति से 70 हजार रूपये का पेमेंट लेकर रात 9 बजे के लगभग जीवाजीगंज होते हुए नैनागढ़ रोड पर जा रहा था। तभी सामने से 3 नकाबपोश बदमाश आये और उसकी मोटरसाईकिल रोक ली। विष्णु तत्काल समझ गया कि उसके साथ कोई घटना होने वाली है। वह वहां भागता लेकिन आगे जाकर बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और रूपये छीनने लगे। लेकिन विष्णु के विरोध के चलते बदमाश रूपये छीनने में सफल नहीं हो पाये तो एक बदमाश ने विष्णु के सिर पर पास में पड़ी ईंट दे मारी और उसकी गले की चैन लूटकर ले गये।
घटना का सीसीटीवी आया सामने
जीवाजी गंज में नकाब पोश बदमाशों के द्वारा विष्णु तोमर के साथ चेन लूटने की घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। घायल विष्णु ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई परिजन कोतवाली थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। सीसीटीवी में तीन नकाब पोश बदमाश विष्णु की बाइक रोकते और पीछे भागते दिख रहे है। कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया के अनुसार विष्णु तोमर के साथ अज्ञात बदमाशों ने चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया है, उसके सर में भी चोट आईं। घटना 4 तारीख की है। गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

