Latestराज्यराष्ट्रीय

2023 चुनाव को लेकर महामंथन, सिंधिया चुनौती नहीं, भाजपा की दमनकारी नीतियां, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ खड़ा होना चुनौती

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में 2023 के चुनाव को लेकर कांग्रेस का महा मंथन ग्वालियर से शुरू हो गया है। आगे की रणनीति के लिए ग्वालियर में दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की बैठक हुई है। बैठक के बीच में दिग्विजय सिंह ने अपनी रणनीति पर बात करते हुए कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल हो या प्रदेश उनके लिए कोई सिंधिया या कोई चेहरा चुनौती नहीं है। यदि कोई चुनौती है तो भाजपा की विचारधारा दो दलित, अल्पसंख्यक विरोधी है। भाजपा की दमनकारी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी व धार्मिक भेदभाव के खिलाफ खड़ा होना और उसे जन-जन तक पहुंचाना यह चुनौती रहेगा। भाजपा को कांग्रेस ने साल 2018 में भी हराया था पर सिंधिया ने सौदा कर लिया। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भाजपा पर लाठी के दम पर ट्रेनिंग कैंप चलाने का आरोप लगाया है। वहीं दलित नेता बरैया ने साल 2023 में भाजपा को 50 से भी कम सीट मिलने की बात कही है।

ग्वालियर-चंबल अंचल को लेकर आयोजित की गई कांग्रेस की बैठक में बीजेपी को घेरने की रणनीति तैयार की गई है। हर मोर्चे पर भाजपा को घेरने विशेषकर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की योजना है। साल 2023 मिशन को लेकर प्रदेश के हर संभाग में हर महीने मंथन होगा और कांग्रेस की बैठक की जाएगी। ग्वालियर में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्विजय सिंह ने कहा कि ग्वालियर चंबल-अंचल में कमल नाथ के निर्देश पर मैं आया हूं।

ग्वालियर-चंबल अंचल के पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष, युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों व ब्लॉक स्तर के प्रभारियों से से बातचीत की है। सभी में सामंजस्य समन्वय के साथ कमल नाथ के निर्देशों के अनुसार निचले स्तर तक पार्टी को लेकर जाना है हमारे संगठन के चुनाव चल रहे हैं अगस्त सितंबर तक हमारे संगठन के चुनाव हो जाएंगे।

महंगाई से ध्यान भटकाने कराते हैं झगड़े
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह बोले कि हमारे सीनियर लीडर, विधायक जनसंपर्क बढ़ाएंगे। जनता की आवाज को और बुलंद करने के लिए जनता के बीच जाएगी कांग्रेस। महंगाई, बेरोजगारी, खाद के भाव, पेट्रोल, डीजल, कुकिंग गैस इन ज्वलंत मुद्दों से भटकाने के लिए हिंदू मुसलमान को लड़ाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी संविधान का पालन करने वाली हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas perabet betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet nakitbahis matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş