Newsमप्र छत्तीसगढ़

17 मार्च की शाम 4 बजे गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई के विरोध में कांग्रेस का होगा उग्र प्रदर्शन

ग्वालियर. गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने 14 मार्च की शाम 4 बजे साधारण सभा की बैठक बुलाई है। इसमें 17 मार्च की शाम 4 बजे से नदी गेट से लेकर कांग्रेस भवन के बीच उग्र प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज रही है। आगे भी जनता के हकों के लिये संघर्ष करती रहेगी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। साधारण सभा की बैठक में सभी पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और आम नागरिक शामिल होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करायेंगे।
सभी ब्लॉक अध्यक्ष संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक और वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन जल्द से जल्द पूरा करें तथा नई पोलिंग बूथों पर बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत हो सके। कांग्रेस का संघर्ष जनता के अधिकारों और राहत के लिए है, और जब तक जनता को न्याय नहीं मिलेगा तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *