Newsमप्र छत्तीसगढ़

सहायक कुल सचिव परीक्षा 17 मई को राज्य लोक सेवा आयोग की

ग्वालियर के 3 केन्द्रों पर 1277 अभ्यर्थी होंगे शामिल
ग्वालियर, -मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार 17 मई को किया जाएगा। ग्वालियर शहर में तीन परीक्षा केन्द्रों पर कुल 1277 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक सत्र में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगी।
जूते-मोजे पहनकर प्रवेश नहीं, केवल चप्पल-सैंडल की अनुमति
नोडल अधिकारी एवं परीक्षा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने बताया परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 10:30 बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर जूते एवं मोजे पहनकर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थी केवल चप्पल या सैंडल पहनकर ही प्रवेश कर सकेंगे। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, किसी भी प्रकार की घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बेल्ट, बालों में लगाने वाले क्लचर, बक्कल और हाथ के बैंड सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना वर्जित रहेगा। अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकेंगे।
त्रि-स्तरीय जांच से गुजरेंगे अभ्यर्थी
परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय जांच प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पहले चरण में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होगा। दूसरे चरण में प्रवेश परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय में डिजिटल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
कंट्रोल रूम स्थापित
परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी की जाएगी। कलेक्टर कार्यालय में डिजिटल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 17 मई को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक लगातार कार्यशील रहेगा। कंट्रोल रूम का संचालन अधीक्षक जिला कार्यालय  आरआई. भगत के निर्देशन में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet casibom meritking perabet casibom holiganbet galabet casibom padişahbet padişahbet giriş grandpashabet jojobet jojobet cratosroyalbet grandpashabet palacebet sonbahis jojobet grandpashabet betpuan betsalvador matbet meritking perabet perabet giriş instagram ban service betsilin betsilin giris pashagaming pashagaming giris gorabet gorabet giris kralbet holiganbet