15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन और प्रिकॉशन डोज को लेकर केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
नई दिल्ली. कोरोना से जंग के बीच ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जनवरी के पहले सप्ताह से टीकाकरण का नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। 3 जनवरी से जहां 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीके की पहली डोज लगाई जाएगी जबकि हेल्थ वॉरियर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स और सीनियर सिटीजन को 10 जनवरी से प्रिक्रॉशन डोज लगाए जाएंगे। ऐसे में वैक्सीनेशन के इस नए कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार के अनुसार हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स जिन्होंने कोरोना की दोनों डोज लगाई जा चुकी है उन्हें 10 जनवरी से कोरोना की एक डोज प्रदान की जाएगी और यह प्रिकॉशन डोज कहलाएगी।
सरकार अपने वैक्सीनेशन अभियान को और गति देने की तैयारी में जुटी है। यही वजह है कि नए वर्ष से टीकाकरण का नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। बता दें कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक दूसरी डोज के 9 महीने पूरे होने के बाद ही प्रिकाशन डोज दी जाएगी। सभी हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को कोरोना का डोज बुक करने की सुविधा उनके पुराने अकाउंट से ही मिल जाएगी।
नई गाइडलाइन
3 जनवरी 2022 से 15-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इन सभी को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी
गाइडलाइन के मुताबिक, जिन लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगे कम से कम 9 महीने हो गए होंगे उन्हें ही कोविन सिस्टम पर प्रिकॉशन डोज के लिए योग्य माना जाएगा।
सभी हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के सीनियर सिटीजन कोरोना का डोज बुक करने की सुविधा उनके पुराने अकाउंट से ही मिल जाएगी।
कोविन सिस्टम से भेजा जाएगा एसएमएस, योग्य लाभार्थियों की प्रिकॉशन डोज का समय आने पर उन्होंने कोविन सिस्टम की ओर से ही संदेश भेजा जाएगा।
वैक्सिनेशन के लिए ऑनलाइन या सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट बुक कराए जा सकते हैं।
प्रिकॉशन डोज लेने वालों को वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट में इसकी पूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

