Newsमप्र छत्तीसगढ़

विधायक राजेन्द्र भारती की सदस्यता के मामले में बढ़ी राजनैतिक सरगर्मी, दिल्ली से लौटे पीएस विधानसभा पहुंचे तो कांग्रेसी भी आये

जीतू पटवारी प्रमुख सचिव से मिलने पहुंचे। - Dainik Bhaskar

भोपाल. दतिया से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट से 3 वर्ष की सजा होने के बाद विधानसभा में गुरूवार की रात का अचानक प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा के पहुंचने से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित अन्य कांग्र्रेसी भी विधानसभा पहुंच गयेग। विधानसभा प्रमुख सचिव के कक्ष में जाकर उनसे मुलाकात की और अचानक कार्यालय आने की वजह पूछी।
कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती को सजा के बाद रात में विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने कहा है कि हम लोगों के आने बाद विधानसभा के पीएस चले गये और इनका कहना है कि रात में 10.30 बजे विधानसभा सचिवालय खोलकर राजेन्द्र भारती के मामले में आदेश जारी करने की तैयारी हो रही थी। जबकि भारती को कोर्ट से अपील करने के लिये 60 दिन का समय मिला हुआ है।
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि विधायक राजेन्द्र भारती की सदस्यता खत्म करने के लिये तैयारी की जा रही है। इस वजह प्रमुख सचिव आये थे। लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। हम लोगों के आने के बाद प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा चले गये हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वैसे तो विधानसभा पूरे समय यचलती नहीं है। फिर रात में दफ्तार खोलने की वजह और क्या हो सकती है।
दिल्ली से लौटे थे पीएस, सदस्यता पर निर्णय ले सकते हैं स्पीकर
विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा गुरुवार को दिन में दिल्ली में थे और लोकसभा की एक बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वे शाम को भोपाल आए हैं। दूसरी ओर गुरुवार को रात में सामने आए घटनाक्रम के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता के मामले में निर्णय ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *