Newsमप्र छत्तीसगढ़

कलेक्टर के प्रति आभार ज्ञापित करने पहुंची यशस्वी गोस्वामी

ग्वालियर. मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर द्वारा कॉर्मल कान्वेट स्कूल में एडमिशन के लिये मिले सहयोग के लिये 6 वर्षीय पिंकी गोस्वामी आभार ज्ञापित करने पहुंची। पिंकी के माता-पिता ने कहा मेरी बेटी का एडमिशन कलेक्टर मैडम के सहयोग से संभव हो पाया है। इसलिये मैं अपनी बेटी और पति के साथ कलेक्टर रूचिका चौहान के प्रति आभार व्यक्त करने आई हूं।बेटी के एडमिशन काफी परेशान थी। लेकिन जैसे ही मैं अपनी बेटी पिकी के साथ कलेक्टर से मिली तो उन्होंने सह्दयता से बच्ची के एडमिशन में काफी सहयोग किया है। जिसे मैं शब्दों में यान नहीं कर सकती हू।

माँ-बेटी के चेहरे पर झलकती खुशी ने वहाँ मौजूद सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।  यशस्वी गोस्वामी ने अपर कलेक्टर  कुमार सत्यम को धन्यवाद पत्र सौंपते हुए बताया कि जन-सुनवाई के माध्यम से उनकी बेटी का प्रवेश उसकी इच्छानुसार कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में संभव हो सका है। यशस्वी ने बताया कि पिछली जन-सुनवाई में उन्होंने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी बेटी के एडमिशन में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया था। जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप उनकी बेटी का दाखिला सुनिश्चित हो सका। इस सहयोग के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि जन-सुनवाई जैसी पहल आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *