नयी अभिनेत्रियों को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेला जाता है-तनुश्री दत्ता
नई दिल्ली. फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता अपने बैबॉक बयानों के लिये जानी जाती है। अभिनेत्री ने एक बार फिर से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के डार्क साइड के संबंध में बात की है। जिसमें उन्होंने उभरते हुए परफॉर्मस को मैनीपुलेशन, एक्सप्लॉइटेशन और फील्ड में मौका देने का वादा करने वाले लोगों परद आंख मूंद कर भरोसा करने के खतरों के बारे में चेतावनी भी दी है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में तनुश्री ने दावा किया है कि कई नये लोगों को अक्सर तारीफ और चापलूसी वाले वादों के माध्यम से इंडस्ट्री में लाया जाता है।
क्या बोली तनुश्री
‘‘मेरी सहेली’’ के साथ एक पॉडकास्ट से चर्चा में तनुश्री ने बताया है कि हैंडसम है, ब्यूटी है। तभी तो किसी ने उनको चढ़ा दिया है। टैलेंट है या नहीं है। आये तो है, सबको कोई न कोई तारीफ देने वाला मिल ही जाता है। आप तो हीरोइन बनोगे, आप तो यह बनोगे। उनके मुताबिक, तारीफ एक जाल बन सकती है। अभिनेत्री न आरोप लगायाहै कि नये लोग अक्सर स्वयं को ऐसे लोगों से घिरा हुआ पाते हैं जो उनकी तारीफ करते हैं और फिर धीरे -धीरे उनके फैसलों पर प्रभाव डालते हैं।
तनुश्री ने लगाये आरोप
शोषण के बहुत बुरे परिणामों के बारे में बात करते हुए तनुश्री ने आरोप लगाये है कि कुछ पीडि़त बहुत परेशान करने वाली स्थितियों में फंस जाते हैं। उन्होंने दावा किया है कि कुछ प्रॉस्टिट्यूशन में चले जाते हैं क्योंकि इतना अब्यूज हो चुका होता है कि लोग उन्हें उस धंधे में धकेल देते हैं। कुछ लोग इतने डैमेज हो जाते है कि वह अपने शहर वापिस चले जाते है। तनुश्री के अनुसार ऐसी कहानियां लोगों तक बहुत कम ही पहुंचती है। क्योंकि इंटरटेनमेंट इंड़स्ट्री सिर्फ सक्सेज स्टोरीज को ही हाईलाइट करती है। मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं अपनी जिन्दगी नहीं बेचूंगी। तनुश्री ने एक पर्सनल किस्सा भी शेयर किया जिसमें उन्होंने याद किया है कि कैसे उन्होंने एक बार एक साथी अभिनेता से दूरी बना ली थी। जब उन्होंने इंड़स्ट्री में कॉम्प्रोमाइजिंग सिचुएशन को सही ठहराने वाले कमेंट्स सुने थे। उन्होंने कहा कि मैंने उससे कहा कि अगर मुझे किसी से मोहब्बत हो जाये और मैं उसकी गर्लफ्रेंड हूं, वह मेरी मर्जी है। लेकिन मैं अपनी जिन्दगी का सौदा नहीं करूंगी।

