Newsमप्र छत्तीसगढ़

पहली नेशनल लोक अदालत संपत्तिकर, जलकर बकायेदारों की अधिभारत में छूट, दो घंटे तक रहा सर्वर डाउन

ग्वालियर. जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार की वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग अपने विवादों के समाधान के लिये पहुंचे। जिला न्यायालय परिसर में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां जिले भर से बड़ी संख्या में वादी और प्रतिवादी अपने-अपने प्रकरणों के निपटारे के लिये पहुंचे। लेकिन इस बीच तकनीकी समस्या के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
छरअसल, लोक अदालत में सबसे ज्यादा मामले नगरनिगम और बिजली विभाग से जुड़े राजस्व बिलों के होते हैं। जिनमें मुख्यरूप से संपत्ति कर, जलकर और बिजली बिल से संबंधित प्रकरण शामिल रहते हैं। इन प्रकरणों के निराकरण और बकाया राशि जमा कराने के लिये बड़ी संख्या में उपभोक्ता लोक अदालत में पहुंचे थे। लेकिन लगभग 2 घंटे सर्वर डाउन होने की वजह से कामकाज प्रभावित हो गया है। जिससे लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि वह छूट का लाभ लेने के उद्देश्य से ही लोक अदालत में बिल जमा करने पहुंचे थे। लेकिन जब उन्हें बताया गया कि किसी प्रकार की विशेष छूट नहीं मिल रही है तो उन्हें निराशा हुई है। वहीं, अधिकारियों ने बताया है कि तकनीकी समस्या को जल्द ठीक कर लिया गया था। ताकि नेशनल लोक अदालत की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *