Newsमप्र छत्तीसगढ़

सिटीसेंटर में महिला बैंक कर्मी की लूटी चेन, सामने से आया बाइकसवार झपट्टा मारकर ले गया चेन

ग्वालियर. घर से टहलने के लिये निकली महिला बैंक कर्मचारी से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट कर मौके से फरार हो गये। घटना विश्वविद्यालय थाना इलाके स्थित एमपी संस और होटल सुगरपॉस के पास शुक्रवार की रात की है। घटना पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सर्चिंग की, लेकिन लुटेरे का सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस को कुछ जगहों पर बदमाशों के फुटेज मिले है। जिनके आधार पर लुटेरे की तलाशकी जा रही है, पुलिस ने चेन स्नेचिंग की एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है घटनाक्रम
शहर के विश्वविद्यालय थाना इलाके के बलवंतनगर गौरा अपार्टमेंट जी-2 निवासी 39 वर्षीय कृपादेवी पत्नी स्व. मोहनसिंह एसबीआई बैंक में होम लोन डिपार्टमेंट में पदस्थ है प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी वह टहलने के लिये निकली थी। अभी वह एमडी संस डिपार्टमेंटल स्टोर और सुगरपॉम होटल के पास पहुंची ही थी कि सामने आ रही बाइक सवार ने उनके पास आकर बाइक की स्लो की और झपट्टा मार कले से सोने की चेन छीन कर मौके से फरार हो गया। शिकार महिला ने शोर मचाया, महिला की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हुए। तब तक आरोपी मोटरसाईकिल की स्पीड़ बढाकर भागने में काम हो गये। वारदात का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली।
यह था हुलिया
लूट की शिकार बैंक कर्मचारी कृपादेवी ने बताया कि बाइक सवार लुटेरे की उम्र 25 से 26 साल के लगभग होगी। पतले दुबले शरीर का व्यक्ति था। वह बाइक पर अकेला था और चेहरे पर मास्क और सफेद धारियों वाली शर्ट पहने हुए था। पुलिस इसी हुलिया के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।
सिटी सेंटर में पिछले सप्ताह टहलने निकली एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार दो युवक खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए आगे मर्डर और लूट की बात से डराकर जेवर लूट ले गए थे। जैसे ही महिला ने जेवर उतारकर रुमाल में रखे बाइक सवार दोनों युवक धक्का देकर गहने छीन ले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *