एयरफोर्स के चंबल इंक्लव में एटीसी कर्मचारी के यहां चोरी
ग्वालियर. महाराजपुरा स्थित वायुसेना कॉलोनी स्थित एक घर में 2 अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने की चेन चोरी कर ले गये। अज्ञात बदमाशों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) कर्मचारी जसदीप कोर के घर का निशाना बनाया है। अलमारी का ताला तोड़कर चोर लगभग 7 ग्राम वनज की सोने की चेन ले गये हैं। जिसकी कीमत करीब 50 हजार रूपये बताई जा रही है। घटना बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात का लगभग 3.55 बजे की एयरफोर्स कॉलोनी के 369/3 चम्बल इंक्लेव में हुई है जो कि महाराजपुरा थाना इलाके में आता है।
परिजन घर में सो रहे थे
घटना के वक्त जसदीप कौर के पुत्र देवेन्द्रसिंह मान ड्यूटी पर तैनात थे। घर के अन्य सदस्य भीतर सो रहे थे। इस बीच 2 अज्ञात चोर घर में घुसआये और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन चोरी कर ले गये। चोरी के बीच हुए शोर से जसदीप कौर की बेटी और अन्य परिजन जाग गये। आहट होते ही बदमाश घटनास्थल से फरार हो गये।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज तलाश रही
टीआई महाराजपुरा यशवंत गोयल ने बताया है कि एयरफोर्स कर्मचारी के घर में चोरी की घटना घटित हुई है। चोरों की पहचान के लिये एयरफोस्र कॉलोनी के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज तलाशे जा रहे है। पुलिस इलाके के पुराने चोरों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोषिश की जा रही है।
