होटल विक्टोरिया विन्टेज पर 3 लाख रूपये का जुर्माना नहीं अदा करने सील, जुर्माना अदा करने सील होटल को तत्काल खोला
ग्वालियर. मिलावट अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा मिलावटखोरों के प्रतिष्ठानों पर सैम्पल भरने की कार्यवाही की गयी थी अब उसके परिणाम सामने आने लगे हैं। 25 नवम्बर 2017 को सनातन धर्म मंदिर रोड स्थित होटल विक्टोरिया विन्टेज पर प्रशासन द्वारा पनीर का सैम्पल भरने की कार्यवाही गयी थी वह सैम्पल फैल होने पर प्रकरण क्रमांक 21/18 दर्ज कर प्रकरण में जिला प्रशासन के न्यायालय में चलाया गया था। जिसमें न्यायालय में 3 लाख रूपये का जुर्माना किया गया था। लेकिन वह जुर्माना समय रहते नहीं भरा गया और न ही न्यायालय में अपील की गयी थी। इसी क्रम खाद्य विभाग के नोडल अधिकारी संजीव खैमरिया ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता, सतीश धाकड़, लोकेन्द्र सिंह, लखनलाल कोरी, आनंद शर्मा, सतीश शर्मा और गोविंद सरघैया आदि ने अपनी टीम के साथ होटल विक्टोरिया विन्टेज गुरूवार को होटल सील करने की कार्यवाही गयी।
मौके पर 3 लाख रूपये की वसूली
गुरूवार को डिप्टी कलेक्टर संजीव खैमरिया द्वारा होटल विक्टोरिया विन्टेज को सील करने की कार्यवाही करते हुए होटल संचालक आकाशद्वीप तोमर और मैनेजर रितेश गुप्ता द्वारा मौके पर 3 लाख रूपये का जुर्माना भरने के लिये समय मांगा गया था जिस पर से डिप्टी कलेक्टर संजीव खैमरिया द्वारा मौके पर जुर्माना भरने के लिये समय दिया गया था। होटल संचालक द्वारा महज 15 मिनट में जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर संजीव खैमरिया को 3 लाख रूपये के जुर्माने का चैक सौंप दिया गया।
तत्काल खोला होटल
डिप्टी कलेक्टर संजीव खैमरिया होटल विक्टोरिया विन्टेज सील करने महज 15 मिनट में चैक द्वारा 3 लाख रूपये का जुर्माना भरने के तत्काल बाद जिला प्रशासन की टीम द्वारा होटल सील को खोल दिया गया है।
तत्काल भरे जुर्माना
डिप्टी कलेक्टर संजीव खैमरिया होटल विक्टोरिया विन्टेज से 3 लाख रूपये का जुर्माना वसूलने के बाद न्यूजमेल टूडे से चर्चा करते हुए कहा कि जिन प्रतिष्ठानों के सैम्पल फैल होने पर जिला प्रशासन द्वारा किये गये जुर्माना को तत्काल भरे नही ंतो प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्यवाही की जायेगी।

