हिंदू परिवारों ने मुसलमानों से विवाद के बाद दी गांव छोड़ने की चेतावनी
रतलाम. रतलाम में हिंदू-मुस्लिम के बीच हुए विवाद के बाद हिंदू परिवरों ने गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। यहां ग्रामीणों ने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है लिख रहा है। एक दिन पहले मंगलवार को गांव के हिंदू परिवरों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। दोनों पक्षों में विवाद के बाद गांव का माहौल बिगड़ गया है। बुधवार को कलेक्टर और एसपी गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे हैं। गांव में दोनों पक्षों में सौहार्द बनाने के लिए बनाई समिति बनाई जाएगी। गांव में आज से ही अस्थाई पुलिस चौकी बनाने का फैसला लिया गया है।
रतलाम जिले में हिंदुओं के गांव छोड़कर जाने की चेतावनी से सरकार में हड़कंप मच गया। एसपी-कलेक्टर बुधवार सुबह भारी फोर्स के साथ सुराणा गांव पहुंच गए। यहां दोनों धर्म के लोगों से बात की। अफसरों ने चौपाल में कहा कि गांव में पुलिस चौकी बनेगी। जिन लोगों पर तीन अपराध दर्ज हैं, उन्हें जिलाबदर किया जाएगा। एक महीने में सभी अवैध कब्जे तोड़े जाएंगे। इधर, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वह पीड़ितों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे। मध्यप्रदेश शांति का टापू है, यहां कोई भी भय का वातावरण नहीं फैला सकता है।
सुराणा गांव के हिंदुओं ने मुस्लिमों की प्रताड़ना से तंग आकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट जाकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी थी। बुधवार सुबह कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी गौरव तिवारी सहित प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा। गांव में लगी चौपाल में हिंदुओं का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर दिखा। सभी ने एक स्वर में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बढ़ने की बात कही।

