सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एचएम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह
श्री जोशी देश के पहले बैच 1948 के आईपीएस अधिकारी हैं
पूर्व डीजीपी एचएम. जोशी का नेतृत्व मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में प्रेरणादायी अध्याय : डीजीपी
भोपाल -सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश हरिवल्लभ मोहनलाल जोशी (एचएम.जोशी) के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश आईपीएस एसोशिएशन द्वारा पुलिस ऑफिसर्स मेस में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में श्री जोशी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईपीएस श्री जोशी को कनिष्ठ बैच (2024) की परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, उज्जैन काजल सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। यह क्षण अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायी था, जिसने पुलिस सेवा की परंपरा, सम्मान और पीढ़ियों के बीच जुड़ाव को भी दर्शाया।
समारोह में श्री जोशी के जीवन, सेवाकाल और उपलब्धियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें उनके प्रशासनिक नेतृत्व, दस्यु उन्मूलन अभियान में योगदान तथा पुलिस सेवा में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

