सीरियल ब्लास्ट से दहला लेबनान, कार और मोबाइल में धमाके
लेबनान. पेजर सीरियल विस्फोट के बाद बुधवार को एक बार फिर विस्फोट हुए हे। इसमें कई लोग घायल हुए हे। जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट वायरलेस कम्युनिकेशन डिवाइसेस में हुए है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार अब जिन कम्युनिकेशन डिवाइसेस में विस्फोट हुआ है। वह हाथ में पकड़े जाने वाले रेडियो सेट ‘‘वाकी-टॉकी’’ है। विस्फोट उस वक्त हुए जब हिज्बुल्लाह के कमाण्डरों ने इन्हें हाथ में पकड़ा हुआ था। इन धमाकों में 3 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि कई लोग घायल बताये जा रहे है।
हिज्बुल्लाह ने पेजर्स की तरह ही ये डिवाइस भी करीब 5 माह पहले खरीदे थें शीर्ष हिजबुल्लाह अधिकारी हाशेम सफीद्दीन ने धमाकों को लेकर कहा कि संगठन बुरे समय का सामना कर रहा है। लेकिन इसका बदला लिया जायेगा। रॉयर्टर्स के अनुसार यह वायरलेस रेडियो सेट हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा उपयोग किये जा रहे थे। देश के दक्षिणी हिस्से और राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में यह कम्युनिकेशन सेट फटे हैं। एक विस्फोट उस जगह भी हुआ है। जहां हिज्बुल्लाह द्वारा पेजर ब्लास्ट में मारे गये लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।

