Latestराज्य

सीएम शिवराज सिंह मेट्रो स्टेशन का भूमिपूजन करेंगे, भोपाल व इंदौर में 2023 तक मेट्रो दौड़ाने की तैयारी

भोपाल. शिवराज सरकार ने विधानसभा चुनाव-2023 के पहले मेट्रो चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएम शिवराज सिंह 19 नवंबर को भोपाल और 26 नवंबर को इंदौर में मेट्रो डिपो का भूमिपूजन करेंगे। इसमें सितंबर 2023 के पहले काम पूरा करने का लक्ष्य है। राजधानी भोपाल में मेट्रो के लिए पहले रूट पर 2018 में एम्स से सुभाष नगर तक 6.22 किमी लाइन पर काम शुरू हुआ था। तब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार थी और प्रोजेक्ट का शिलान्यास 2019 में कमलनाथ ने किया था। अब शिवराज सरकार इसे 2023 तक पूरा करके संचालित करना चाहती है।

 पहला रूट एम्स से सुभाष नगर तक 6.22 किमी रहेगा
मेट्रो का पहला रूट करीब 421 करोड़ रुपए का बनेगा। कुल प्रोजेक्ट की लागत करीब छह हजार करोड़ है। पहला रूट एम्स से सुभाष नगर तक 6.22 किमी रहेगा। इसमें एम्स के गेट नंबर 3 के पास मेट्रो डिपो निर्माण के लिए सीएम शिवराज भूमिपूजन करेंगे। वहीं इंदौर शहर में सीएम 26 नवंबर को मेट्रो कॉरिडोर व डिपो निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। यहां सुपर कॉरिडोर के दोनों ओर निर्माण होना है। इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 7500 करोड़ है। पहले चरण में एयरपोर्ट से लेकर रोबोट चौराहे तक काम निर्माण कार्य चल रहा है।

यहां बनेंगे स्टेशन
एम्स से सुभाष नगर अंडरब्रिज तक जो आठ स्टेशन बनने हैं। उनमें एम्स, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज स्टेशन, डीबी सिटी, एमपी नगर जोन-1, आयकर भवन और सुभाष नगर अंडरब्रिज शामिल हैं। दो साल में यह स्टेशन बनाने का टारगेट रखा गया है। मेट्रो ट्रेन के स्टेशन 100 मीटर लंबे और कम से कम 14 मीटर चौड़े होंगे। हबीबगंज रेलवे स्टेशन और डीबी सिटी जैसे चहल-पहल वाले स्थानों पर फुटओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनाए जाएंगे। वहीं, सुभाष नगर आरओबी के पास डिपो बनाया जा रहा है। यहां पर एक साथ 4 मेट्रो ट्रेन खड़ी की जा सकेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino