सऊदी अरब में ऑयल डिपो पर आतंकी हमला
सऊदी अरब. सऊदी अरब के शहर जेद्दा में फार्मूला-वन रेस से पहले एक तेल डिपो पर आतंकी हमला हुआ है। हमले के बाद डिपो में भीषण आग लग गई। यह डिपो सऊदी ऑयल कंपनी आरामको का है। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के अनुसार यह घटना जेद्दा तेल डिपो पर इसी तरह के हमले के कुछ दिनों बाद हुई है।
हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार सुबह ही धमकी दी थी कि वो सऊदी अरब में हमले तेज करेंगे। इसके कुछ देर बाद यमन की ओर से सऊदी अरब की तरफ रॉकेट दागा गया। इसे सऊदी एयरफोर्स के बैलेस्टिक डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।

